Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मनचलों ने मीडियावालों पर धावा बोला

रांची में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है, वो भी तब जब छेड़छाड़ की वारदात बढ़ने के बाद हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई। लेकिन अभी तक इस बात की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है कि किस तरह से रांची में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए लड़कियों के हॉस्टल अब लैला मजनुओं के अड्डे बन रहे हैं। रांची के दो पुराने सरकारी हॉस्टल आदिवासी छात्रावास और वीमेंस कॉलेज के छात्रावासों को ही ले लें।

रांची में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है, वो भी तब जब छेड़छाड़ की वारदात बढ़ने के बाद हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई। लेकिन अभी तक इस बात की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है कि किस तरह से रांची में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए लड़कियों के हॉस्टल अब लैला मजनुओं के अड्डे बन रहे हैं। रांची के दो पुराने सरकारी हॉस्टल आदिवासी छात्रावास और वीमेंस कॉलेज के छात्रावासों को ही ले लें।

ये दोनों छात्रावास अलग-अलग जगह हैं। लेकिन यहां का बाउंड्रीवाल इस कदर टूटा हुआ है कि दिन हो या रात कोई भी बेरोक टोक आ जा सकता है। छेड़छाड़ के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान अभी तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। जब इस खबर की तहकीकात करने कुछ टीवी चैनल के लोग वहां पहुंचे तो मीडियाकर्मी लड़के-लड़कियों की आपत्तिजनक स्थिति देखकर अचंभित थे। मीडियाकर्मियों ने वहां पर कई और आपत्तिजनक चीजें कवर कीं।

इस तरह जायजा लेना मजनुओं को रास नहीं आया। पोल खुलने के डर से मनचलों ने मीडियावालों पर धावा बोल दिया। कई लोगों के एक साथ हमला करने से दोनों मीडियाकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। फोन करने पर कुछ देर में पुलिसवाले भी पहुंचे। लेकिन तब कोई कागजी कार्रवाई नहीं हुई न ही मनचलों के धरपकड़ के लिए पुलिस ने कोई तत्‍परता दिखाई। पुलिस ने दोनों मीडियाकर्मियों को बुलवाया और मामला दर्ज कराया, लेकिन बात अभी भी वहीं है कि क्या रांची में रहने वाले हॉस्टल की लड़कियां सुरक्षित हैं?

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Manas

    October 1, 2011 at 1:18 pm

    women college hostel ke boundrywall me ek isa hole hai jo maznuon ke lia zannt ki tarah hai jiske sahare ladke din ho ya rat kabhi bhi girls hostel me beroktok aate jate hain……..aaaaur fir yahan kya hota hai wo batane ki jarurat nahi hai aap khud samajh sakten hain

  2. shakti vidhyarthy

    October 3, 2011 at 6:41 am

    Pankaj Jee …,jitna aap media ke baare me jaante hai , uske lie bahut-bahut dhanwad…aap ne jitne baate likhe hai uska koi proof nai hai…par humne to girls hostel ke gate par larke -larkieo ko ishq farmate dikhya hai…r ies baat ka hume dukh hai ke . aap jaise log jharkhand ko kavi sudherane he nai dena chate…Aap chamatkar karo…ya, balatkar karo iese media ko koi fark nai parta…

  3. rajesh kumar

    October 3, 2011 at 6:58 am

    pankaj jee….apne bina koi proof ke ham tamam media walo ko neta ke dalal kaha diya…per pura hindustan janta hai aaj jo bhe gotale ujagar huen hai ..usko kisne dikhaya hai media ne…or kai jail ke hawa kha bhe rahe hai..aab bat us story ke to kya aap mante hai hame girls hosta me nahi jana chahiye tha…ager tumhari bahan waha padti to kya tum wahi sochte….jabki jharkhand me girls hostel or collage hai…mai manta hu kuch loge galat hote hai per sabhi nahi…

  4. pankaj kumar

    October 3, 2011 at 9:31 am

    राजेश जी जहाँ तक साबुत की बात है तो हम आपको बतादें बिना साबुत के कोई भी किसी के ऊपर ऊँगली नहीं उठा ता है. और एक बात और जान ले हम आपके ऑपरेशन के खिलाफ नहीं है आपने जो दिखाया है वो १००प्रतिसत सही है लेकिन आप भी जानते होंगे की मीडिया में क्या होता है …………. अगर आप वोमेन कॉलेज को मीडिया हाउस और रांची के मनचलों को मीडिया हाउस के रंगीन मिजाज़ एम्प्लोयी या मीडिया हाउस के सिनिअर समझ ले तो आप को हॉस्टल और मीडिया हाउस में अंतर नहीं दिखेगा और जो भी बातें जिनके बारे में लिखी गयी है तो उसके बारे अगर सबूत देंगे लेकिन जिस तरह वोमेन कॉलेज के हॉस्टल के बारे में न्यूज़ बनाया उसी तरह सबूत को भी न्यूज़ बनायेगे क्या ?…..

  5. abhijeet anand

    October 3, 2011 at 9:57 am

    Ye to aapne ghar mai karte hai.na ki kutte aur billi ki tarah sarko chock aur gali nukker pe…., Pankaj bhai road par karne ki aajadi kis ne di.kal ko koi larki jahar kha ke mar jaye to kya hoga aur hamare jannewalo ke sath ho to kaesa lagega.ab to hame aapse milne ka man kar raha hai.kal ki hi baat hai kisi regional channal pe aa raha tha ki koi mahila patrakar ko mara gaya.Es par aapki kya pratikrya hai jara batane ki kripa kare.????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...