Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला धर्मशाला के एडिटोरियल इंचार्ज का जम्मू तबादला, कई अन्य बदलाव

: राजेंद्र राज प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बने, निशा शर्मा भी अमर उजाला से जुड़ीं, सुमेश ठाकुर का श्रीनगर से चंडीगढ़ तबादला :  चंडीगढ़ अमर उजाला के हरियाणा स्टेट ब्यूरो में राजेंद्र राज ने प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन किया है. राज पहले भी अमर उजाला में कई जगह काम कर चुके हैं. ये अभी चंडीगढ़ में हरियाणा का स्टेट ब्यूरो संभाल रहे थे. वे दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में और भास्कर के ही हरियाणा ब्यूरो में काम कर चुके हैं.

: राजेंद्र राज प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बने, निशा शर्मा भी अमर उजाला से जुड़ीं, सुमेश ठाकुर का श्रीनगर से चंडीगढ़ तबादला :  चंडीगढ़ अमर उजाला के हरियाणा स्टेट ब्यूरो में राजेंद्र राज ने प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन किया है. राज पहले भी अमर उजाला में कई जगह काम कर चुके हैं. ये अभी चंडीगढ़ में हरियाणा का स्टेट ब्यूरो संभाल रहे थे. वे दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में और भास्कर के ही हरियाणा ब्यूरो में काम कर चुके हैं.

उधर, पंजाब केसरी, अंबाला में कार्यरत निशा शर्मा ने अमर उजाला, चंडीगढ़ में डेस्क पर ज्वाइन किया है. इसके पहले दैनिक भास्कर, पानीपत के रिपोर्टर जग महेंद्र ने वहीं पर अमर उजाला ज्वाइन किया. हरियाणा में अमर उजाला को मजबूत करने के अभियान के तहत चंडीगढ़ से ये नियुक्तियां हुई हैं. आगे कुछ दिनों में कई और लोगों के ज्वाइन करने की संभावना है. इसके लिए कई लोगों ने चंडीगढ़ में टेस्ट दिए हैं जिन पर फैसला होना अभी बाकी है.

एक अन्य सूचना के अनुसार अमर उजाला के श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) ब्यूरो प्रभारी सुमेश ठाकुर का तबादला चंडीगढ़ स्टेट ब्यूरो में किया गया है. बताया जाता है कि जम्मू के संपादक रवींद्र श्रीवास्तव के कारण ये पीड़ित थे और प्रबंधन को अपना इस्तीफा भेज दिया था. सूत्रों के मुताबिक मैनेजिंग डायरेक्टर राजुल माहेश्वरी ने सुमेश को नोएडा बुलाकर उनसे बातचीत की. उसके बाद उनका तबादला कर के चंडीगढ़ में हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग में उन्हें लगा दिया गया. उधर, अमर उजाला, धर्मशाला के एडिटोरियल इंचार्ज राजेश राठौर का तबादला जम्मू में कर दिया गया है. उन्होंने डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर जम्मू में ज्वाइन कर लिया है.

हिमाचल में अमर उजाला की डेस्क अभी तक दो जगहों- धर्मशाला और शिमला में थी. पिछले महीने धर्मशाला से डेस्क के सभी लोगों का तबादला शिमला कर दिया गया. पर इसके बाबत धर्मशाला के प्रभारी राजेश राठौर को कोई सूचना नहीं दी गई. वे काफी दिनों तक वहीं छुट्टी पर रहे. उनको लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी. सूत्रों का कहना है कि उन्हें अमर उजाला नार्थ रीजन के हेड उदय सिन्हा ने एमडी के पास नोएडा भेज दिया था. काफी दिनों तक राजेश राठौर को बरेली या गोरखपुर में रखने का मामला फंसा हुआ था. बाद में उदय सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद राजेश राठौर को जम्मू में तैनाती मिली. राजेश राठौर जम्मू में पहले भी काम कर चुके हैं. राजेश के जम्मू में दुबारा ज्वाइन करने से कई तरह की कानाफूसी शुरू हो गई है. जम्मू के संपादक रवींद्र श्रीवास्तव नहीं चाहते थे कि राजेश राठौर वहां ज्वाइन करें. इसके बावजूद राजेश को वहां भेजा गया है.

उपरोक्त सूचनाएं भड़ास4मीडिया को मेल के जरिए मिली हैं. अगर तथ्यों में कोई कमी बेसी नजर आए तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा लिया जा सकता है या फिर [email protected] पर सीधे मेल किया जा सकता है. अगर आपके भी संस्थान में कोई हलचल या उठापटक है तो हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं. सूचना देने वाले के नाम और पहचान का किसी हालत में खुलासा नहीं किया जाएगा. -एडिटर, भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...