Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजीव पंछी करेंगे टीवी100 का कायाकल्‍प

राजीव पंछी द्वारा टीवी100 चैनल को सम्भालते ही चैनल में परिवर्तन होने लगा है. चैनल में काम करने वालों में एक नया जोश दिखाई देने लगा है. चैनल ने सभी रिपोर्टरों को ताजा खबर लाने के निर्देश दिए गए हैं. चैनल को पूरे उत्तराखण्ड में दिखाई देने के लिए आवश्‍यक कवायद की जा रही है. खबर है कि गुणवत्‍ता में सुधार के लिए रिपोर्टरों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरु किया जाएगा.

राजीव पंछी द्वारा टीवी100 चैनल को सम्भालते ही चैनल में परिवर्तन होने लगा है. चैनल में काम करने वालों में एक नया जोश दिखाई देने लगा है. चैनल ने सभी रिपोर्टरों को ताजा खबर लाने के निर्देश दिए गए हैं. चैनल को पूरे उत्तराखण्ड में दिखाई देने के लिए आवश्‍यक कवायद की जा रही है. खबर है कि गुणवत्‍ता में सुधार के लिए रिपोर्टरों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरु किया जाएगा.

ट्रेनिंग प्रोग्राम में रिपोर्टरों को उत्तराखण्ड की हर खबर पर नज़र रखने और सरकार की जवाबदेही के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा पूरे उत्तराखण्ड में रिपोर्टरों के नेटवर्क को मजबूत बनाया जा रहा है. राजीव पंछी ने बताया कि चैनल को मजबूती देने के लिए ओबी वैन, कैमरे, समाचार संपादन की नवीनतम मशीनरी वा एडिटिंग मशीनों को खरिदा जा रहा है. चैनल का न केवल कलेवर बदला जा रहा है बल्कि जनता और विधायकों, मंत्रियों के बीच सीधा संवाद बनाने के लिए कई नए प्रोग्राम शुरु किए जाने वाले हैं.

इसके अलावा सबसे बड़ी बात ये है कि राजीव पंछी की अगुवाई में चैनल में काबिल और अनुभवी लोगों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है. चैनल के एडिटर इन चीफ कुलीन गुप्ता भी अपना पूरा समय राजीव पंछी के साथ मिल कर चैनल को मार्गदर्शन देने में लगा रहे हैं. पिछले लगभग दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय राजीव पंछी ने उभरते पत्रकारों को टीवी100 में काम करने के लिए खुला आह्वान किया है. उन्‍होंने कहा कि युवा टीवी100 के साथ काम करके टीवी100 को नए मुकाम पर लेकर जाएं और हर खबर को आम लोगों तक उसके वास्तविक रुप में पहुंचाएं. प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ram

    October 6, 2011 at 3:55 pm

    कुछ भी क़र लो जब तक स्ट्रिंगर को पैसे नहीं मिलेंगे वो कैसे काम करेगा ,खबर हर चाहिए पर पैसे तो नहीं दे रहे है अब स्ट्रिंगर उघाई नहीं करेगा तो क्या करेगा .,

  2. koi bhi

    October 6, 2011 at 4:27 pm

    एक तो इन मालिकों को अपने नाम के आगे एडिटर इन चीफ लगाने की पता नहीं क्या आदत लग गई है…कुलीन गुप्तता पीतल का व्यापार करते हैं…और खबरों को भी पीतल की तरह ठोंक पीट कर लाला बनना चाहते हैं…दुर्भाग्य है कि ऐसे एडिटर इन चीफों को झेलना पड़ रहा है…पापी पेट की खातिर…

  3. Anirudh Kumar

    October 7, 2011 at 11:15 am

    टीवी 100 को मेरी शुभकामनाएं। पहल अच्छी है। रही बात पैसे की तो मैं 2008 से 2009 तक मैंने इस चैनल में पटना से काम किया था। पैसे में कभी भी कोताही नही बरती गई थी। हां कुछ कम पैसे जरूर थे लेकिन मिलते थे।

  4. raj

    October 8, 2011 at 5:30 pm

    Respected sir , Congratulations on your new beginning. we know your great potential & working way with great confidence , TV100 will be surely successful in your leadership . we wished u best .the new era of journalist have a great hope with u.

  5. chetan sahni

    October 9, 2011 at 6:56 pm

    टीवी 100 को मेरी शुभकामनाएं।

  6. आयुष कुमार

    October 11, 2011 at 10:18 am

    राजीव सर को मेरी दिल से ढेर सारी शुभकामनाये….

  7. garg ji

    October 14, 2011 at 5:55 am

    girish sir akele channel ko bulandiyoooo par le ja sakte hai — chaahe kitne bhi kabil aa jaye girish sir jitna koi nhi hoga —jab tak office me girish sir hai channel uttrakhand me AJJTAK hai—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...