सीएनईबी न्यूज चैनल में तीन लोगों ने ज्वाइन किया है। सहारा समय, एनसीआर के चीफ मैनेजर मार्केटिंग पद से इस्तीफा देकर एडी वर्मा ने सीएनईबी में चीफ मैनेजर मार्केटिंग के पद पर ज्वाइन किया है। वे बतौर सीएनईबी के मार्केटिंग हेड के बतौर काम देख रहे हैं। एडी वर्मा छह साल तक मुंबई में यूटीवी, एबीसीएल और अन्य कई चैनलों में रहे। दिल्ली में उन्होंने दिल्ली प्रेस, हिंदुस्तान टाइम्स और दैनिक जागरण के साथ काम किया। आज समाज अखबार और इंडिया न्यूज मैग्जीन के लिए काम कर रहीं सुमिता चक्रवर्ती ने सीएनईबी मे सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग एंड आपरेशनल सपोर्ट) पद पर ज्वाइन किया है। सुमिता अमर उजाला में भी काम कर चुकी हैं। जी न्यूज में बतौर प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव काम कर रहे मयंक सक्सेना ने यहां से इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत सीएनईबी के साथ की है। उन्होंने असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया है।











