Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जिंदगी की लय को छेड़कर कहां चले गए तुम दोनों?

हर लय की एक तकनीक होती है और हर तकनीक की एक लय। जिन्होंने इसके रिदम को समझा, उन्होंने न सिर्फ अपनी बल्कि लाखों लोगों की जिंदगी को खुशनुमा बना दिया। जगजीत सिंह और स्टीव जॉब्स ने भी इसे पहचाना और दुनिया को बहुत कुछ दिया। जिस दुनिया में इतनी नफरत, बेवफाई और अशांति है, इन सब के बीच एक ने अपनी गजलों की लय से तो दूसरे ने तकनीक की लय से लोगों को संभाला।

हर लय की एक तकनीक होती है और हर तकनीक की एक लय। जिन्होंने इसके रिदम को समझा, उन्होंने न सिर्फ अपनी बल्कि लाखों लोगों की जिंदगी को खुशनुमा बना दिया। जगजीत सिंह और स्टीव जॉब्स ने भी इसे पहचाना और दुनिया को बहुत कुछ दिया। जिस दुनिया में इतनी नफरत, बेवफाई और अशांति है, इन सब के बीच एक ने अपनी गजलों की लय से तो दूसरे ने तकनीक की लय से लोगों को संभाला।

दोनों ने लाखों जिंदगियों को खुशनुमा बनाया। लेकिन बहुत नाराज हूं इन दोनों से। अकेला छोड़ क्यों चले गए तुम दोनों? एक सप्ताह के भीतर तुम दोनों चले गए। ऐसी दुनिया में जहां से तुम्हारी वापसी नहीं हो सकती। लेकिन तुमने मुझ जैसे अनगिनत लोगों को बहुत कुछ दिया है। मैं भले ही तुम दोनों से कभी मिला नहीं हूं लेकिन तुम हमेशा मेरे जैसे लोगों के साथ रहे और रहोगे।

पहले रुलाया फिर संभाला : जगजीत..मेरी मोहब्बत, दर्द, चाहत, जुदाई..सबके हमराज। तुम्हारा जाना अंदर तक भेद गया। जब भी मोहब्बत की, तुम बड़े याद आए। तुम्हारी आवाज ने मुझे शब्द दिए। अक्सर लगता था कि मेरे शब्द तुम अपनी आवाज में बोल रहे हो। बचपन में कई बार कागज की कश्ती को बनाकर बहते पानी में बहाया। तब उसका अर्थ समझ में नहीं आया। एक दिन जब तुम्हारी गजल सुनी..वो कागज की कश्ती. बारिश का पानी. तो बचपन की उस कश्ती का अहसास दिल को चीर गया। जब भी कोई अपना दूर गया..तुम्हारी एक गजल ने हमेशा रुलाया. चिट्ठी न कोई संदेश. न जाने वह कौन सा देश। मेरी खुशी में कम गम में हमेशा तुमने मेरा साथ दिया। तुम्हारी गजलों के साथ मैं रोया। कई रातें। मैं और मेरी तन्हाइयों के बीच तुम ही तो होते थे, जो मुझे अपनी गजलों से सहारा देते थे। पहले रुलाते थे फिर खुद दुख में शरीक हो जाते थे। तुम भले ही चले गए हो लेकिन तुम्हारी गजलें हमेशा मुझे संभालेंगी। जब भी मैं टूटूंगा, तुम मुझे बिखरने से बचाओगे। तुमने मुझे सिखाया कि दिल जो चाहे वही करो। सफलता जरूर मिलेगी।

दुनिया को ही नहीं, जिंदगी भी बदल दी मेरी : पिछले बरस की ही बात है। एक मीटिंग में बॉस ने पूछा कि आप में से कितने लोग एप्स के बारे में जानते हैं। मेरी तरह अधिकांश लोगों ने ना में जवाब दिया। तब बॉस ने एप्स के बारे में बताया था। मीटिंग खत्म हुई और फिर गूगल से एप्स के बारे में जानकारी खंगालना शुरू किया। खोज स्टीव जॉब्स पर जाकर खत्म हुई। पहली बार इस शख्स के बारे में कुछ पढ़ रहा था। फिर अभी कुछ दिनों पहले खबर आई कि जॉब्स नहीं रहे। स्टीव, तुम भले ही दुनिया को बदलकर चले गए हो लेकिन तुमने जो इस जहां को दिया है, उसका कर्ज हम कभी भी नहीं उतार पाएंगे। तुम्हारे बारे में जब भी पढ़ता हूं, बहुत हिम्मत मिलती है।

तुमने हर बार अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाया और मंजिल की ओर चल दिए। तुमने मुझ जैसे लाखों लोगों को यह सिखा दिया कि दुनिया को बदलने के लिए न तो कॉलेज जाने की जरूरत है और न पारिवारिक पृष्ठभूमि की। यदि आपके पास हौसला हो, जुनून हो, जज्बा हो तो दुनिया को बदला जा सकता है। तुम्हारे एक आइडिया ने दुनिया को समेट कर रख दिया। आईपॉड, आईपैड, जैसे अत्याधुनिक गैजेट्स देकर पूरी दुनिया को सही मायने में तुमने समेट दिया। तुमने मुझे सिखाया कि असफलता के बाद भी सफलता आपकी राह देखती है। बस लगातार चलते जाने की आवश्यकता है। भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करते जाएं। गीता में कृष्ण ने जो कहा, तुमने उसे कर दिखाया। तुमने मुझे सिखाया कि हार को कभी भूलो मत। हारने के बाद दो कदम पीछे खींचो और फिर सोचो कि तुम्हारी हार क्यों हुई? अपनी कमजोरी को दूर करो और फिर जीतने के लिए आगे बढ़ो। तुम्हारी ये सीख मैं ताउम्र याद रखूंगा। जब भी कभी ठोकर खाकर गिरुंगा, तो घबराउंगा नहीं। फिर उठुंगा और दोगुने जोश के साथ मंजिल की ओर बढूंगा।

लेखक आशीष महर्षि पत्रकार हैं और दैनिक भास्‍कर से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Neeloo Patni

    October 17, 2011 at 2:30 pm

    Bahut badhiya lekh hai Ashish… Kaise do mahaan hastiyon ko apne shabdon dwara shrdhanjali di wo kaafi sarahneeye hai..lekh padhkar laga ki mere man ke vicharon ko apne shabdon ka jama pehna diya tumne aur dil se aawaz aayi WAH!!!!:-*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...