दैनिक भास्कर के हिसार (हरियाणा) जोन में कार्यरत मीडियाकर्मियों में कई इधर-उधर किए गए हैं और कुछ ने इस्तीफा देकर नई पारी शुरू की है। जींद के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र को भिवानी भेज दिया गया है। हिसार में मांगे लाल को ब्यूरो चीफ बना दिया गया है। भिवानी के ब्यूरो चीफ जेके वर्मा को चरखी दादरी भेजा गया है। चरखी दादरी के ब्यूरो चीफ अशोक कौशिक को भिवानी के लिए तबादला किया गया है। दैनिक भास्कर, पानीपत के क्राइम रिपोर्टर वीरेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंजाब केसरी में जींद ब्यूरो चीफ के रूप में ज्वाइन किया है। राजेश नैन ने दैनिक भास्कर, पानीपत से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंजाब केसरी, हिसार के साथ नई पारी शुरू की है। भास्कर में राजेश चीफ सब एडिटर के रूप में कार्यरत थे। वे निजी कारणों से अपना तबादला हिसार मांग रहे थे लेकिन प्रबंधन उन्हें चुनाव बाद भेजने की बात कह रहा था।











