सहारा समय के मेरठ ब्यूरो में कार्यरत स्पोर्ट्स और क्राइम रिपोर्टर सुधांशु माथुर अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे। वे इस ग्रुप के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए थे। इसी तरह सहारा समय के मेरठ के ब्यूरो चीफ रह चुके और इन दिनों नोएडा आफिस में कार्य कर रहे बृजेश चौधरी के बारे में खबर है कि वे उनका भी इस संस्थान से नाता टूट चुका है। बृजेश चौधरी लंबे समय से सहारा ग्रुप के साथ जुड़े हुए। ये दोनों लोग कहां जा रहे हैं, अभी पता नहीं चल पाया है। एक अन्य खबर के मुताबिक वायस आफ इंडिया के आगरा ब्यूरो चीफ शोएब खान ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से तनख्वाह न मिलने और कम्पनी के एक मैनेजर से खटपट हो जाने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया। शोएब खान सहारा समय, आगरा से वॉयस ऑफ इण्डिया आये थे। वीओआई, लखनऊ में बतौर प्रोडक्शन सेक्शन देख रहे सैय्यद आमिर हुसैन ने भी इस्तीफा दे दिया है। सेलरी न मिलने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। आमिर कहां ज्वाइन कर रहे हैं, अभी पता नहीं चल सका है।











