Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सिर्फ सुंदर चेहरे नहीं बल्कि विषय पर अच्‍छी पकड़ से बनती है एंकरों की पहचान : रमा

भोपाल। डीडी न्यूज की एंकर रमा त्यागी का कहना है कि एंकर सिर्फ एक सुंदर चेहरे का नाम नहीं है, वह अंततः विषय पर अपनी पकड़ के चलते ही अपनी पहचान बना सकते हैं। वे यहां माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के जनसंचार विभाग में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों के साथ एंकरिंग के टिप्स पर बात कर रही थीं। उनका कहना था कि एंकरिंग साधारण कर्म नहीं है। अनुभव और ज्ञान इसके पीछे एक बड़ी ताकत है।

भोपाल। डीडी न्यूज की एंकर रमा त्यागी का कहना है कि एंकर सिर्फ एक सुंदर चेहरे का नाम नहीं है, वह अंततः विषय पर अपनी पकड़ के चलते ही अपनी पहचान बना सकते हैं। वे यहां माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के जनसंचार विभाग में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों के साथ एंकरिंग के टिप्स पर बात कर रही थीं। उनका कहना था कि एंकरिंग साधारण कर्म नहीं है। अनुभव और ज्ञान इसके पीछे एक बड़ी ताकत है।

उनका कहना था कि जिस तरह खबरें बदल रही हैं, मीडिया में खबर को देने की गति बढ़ रही है, एंकरिंग ज्यादा चुनौतीपूर्ण कर्म में बदल गयी है। भाषा, देहभाषा और प्रस्तुति सब कुछ मिलकर इस काम को सफल बनाते हैं। अगर आप विषय की  समझ नहीं रखते तो पूरी संवेदना के साथ उसे प्रस्तुत भी नहीं कर सकते। यहीं पर एंकर खास हो जाता है। खबर को पढ़ना और उसे फील के साथ पढ़ना दोनों दो बातें हैं। विद्यार्थियों से हुए प्रश्नोत्तर में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती गरिमा पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने किया। आयोजन में डा. राखी तिवारी, डा.संजीव गुप्ता और पूर्णेंदु शुक्ल खासतौर पर मौजूद रहे। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rahul sharma

    October 17, 2011 at 10:46 am

    rama ji bahut acha kaha apne

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...