Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लांचिंग से पहले ही खबर भारती को झटका, आउटपुट हेड अभिषेक श्रीवास्‍तव का इस्‍तीफा

: नीरज ने हिंदुस्‍तान को बाय किया : डाक इंचार्ज बने विनोद शर्मा :  खबर भारती से अभिषेक श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर आउटपुट हेड थे. लांचिंग से पहले ही अभिषेक का जाना खबर भारती के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक ने करियर की शुरुआत यूएनआई से की थी. इसके बाद नवभारत टाइम्‍स, दैनिक भास्‍कर, इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स, सीनियर इंडिया और बीएजी के साथ जुड़े रहे हैं. अभिषेक फ्रीलांसिंग के साथ अनुवाद का काम भी करते रहे हैं.

: नीरज ने हिंदुस्‍तान को बाय किया : डाक इंचार्ज बने विनोद शर्मा :  खबर भारती से अभिषेक श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर आउटपुट हेड थे. लांचिंग से पहले ही अभिषेक का जाना खबर भारती के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक ने करियर की शुरुआत यूएनआई से की थी. इसके बाद नवभारत टाइम्‍स, दैनिक भास्‍कर, इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स, सीनियर इंडिया और बीएजी के साथ जुड़े रहे हैं. अभिषेक फ्रीलांसिंग के साथ अनुवाद का काम भी करते रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि खबर भारती के सीईओ नाजिम नकवी से किसी बात पर विवाद होने के बाद इन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया. इस संदर्भ में पूछे जाने पर अभिषेक श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफे की पुष्टि की परन्‍तु और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

हिंदुस्‍तान, एटा से नीरज सक्‍सेना ने इस्‍तीफा दे दिया है. दो दिन पूर्व ब्‍यूरोचीफ से अनबन होने के बाद नीरज अवकाश पर चले गए थे. नीरज ने करियर की शुरुआत 98 में राष्‍ट्रीय सहारा से की थी. कई वर्षों तक यहां रहने के बाद वे हिंदुस्‍तान से जुड़ गए थे. इसके बाद अमर उजाला ज्‍वाइन कर लिया था, परन्‍तु बाद में उन्‍हें प्रबंधन ने वापस बुला लिया था. संभावना है कि वे फिर अमर उजाला से जुड़ सकते हैं.

राष्‍ट्रीय सहारा, वाराणसी से खबर है कि पिछले दिनों अभयानंद शुक्‍ल की अस्‍थायी रूप से डाक इंचार्ज बनाए गए विनोद शर्मा को स्‍थायी प्रभारी बना दिया गया है. वे बनारस ज्‍वाइन करने से पहले नोएडा मुख्‍यालय पर कार्यरत थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Maheshwar Pd

    October 22, 2011 at 7:04 am

    ye charcha hai ki Khabar Bharti ke promoter company Sai Prakash Group hai jo kisi Mr. Bhaghel ka hai aur ye bhi Madhya Pradesh me Chit Fund ka karobar chalate hai, teen saal pahale ye bhai sahab Sai Prasad Group jinka news Channel News Express hai me employee the.. Ye bhi Chit fund ka karobar chalate hai… kya mahima hai.. ek taraf sarkar news channels par nakel kasne ki sochti hai doosri taraf in jaise logo ko license issue kar rahi hai….Bhadasi aap kuch kaam kijiye ese logo par kuch lekh chapiye jisse sarkar jage, lekin aap esa nahi karenge ab aap ko bhi Khabar Bharti ka maaloom chal gaya hai, usse bhi blackmail karenge..

  2. shamshad khan ujjain

    October 21, 2011 at 3:05 pm

    shukra he ki khabar bharti ki koi khabar to aai .khabar bharti ke stringer pichle 6 mahine se bhikari ki tarh apne pament ke liye management se bheekh mang rahe he.phir bhi khabar bhej rahe he.. . . . koi to bataye ki”IS KA NUMBER KAB AAYEGA”or kab “ONLINE”hoga.

  3. dinesh kumar

    October 21, 2011 at 3:09 pm

    are bhai ye khabar bharti naam ka channel Garbha se bahar aayega.. ya iski bhroon hatya ho jayegi… kyoki iske stringer bechare 5-6 mahine se kaam kar rahe hei par payment nahi mil raha hei hei…..ye bhi nahi pata ki shuru kab hoga….

  4. nidhisharma

    December 16, 2013 at 6:07 pm

    खबरों को पंख लगाएगा दैनिक प्रभात
    सुभारती मीडिया लिमिटेड मेरठ खबरों को पंख लगाएगा। खबरे 30 से 35 किलोमीटर क¢ दायरे में दम नहीं तोड़ेंगी। खबरे आजाद होंगी। सुभारती मीडिया लि. का दैनिक प्रभात इसकी शुरूआत करने जा रहा है। अमरोहा जिले में कछुआ चाल से अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल कर रहे दैनिक प्रभात का मुरादाबाद मंडल संस्करण शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। इस संस्करण की खासियत यह होगी कि मुरादाबाद मंडल क¢ बिजनौर, रामपुर, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद की खबरे एक साथ मिलेंगी। दैनिक प्रभात पहला अखबार होगा जो पाठकों की जरूरतों को पूरा करेगा। पंख लगाकर खबर सवेरे ही उनक¢ आंगन में दैनिक प्रभात क¢ रूप में पहंुचेंगी। मंडल स्तर की खबरें जो जिलों में दम तोड़ रही हैं उन्हें मुकाम तक पहंुचाने का काम दैनिक प्रभात करेगा। दैनिक प्रभात क¢ समूह संपादक सुनिल छइया ने विस्तार की जो योजना बनाई है वह अनोखी है। एक ही संस्करण में पाठकों को पांच जिलों की खबर परोसने का प्लान सुनिल छइया का ही है। इसमें सहयोगी क¢ रूप में अमर उजाला और हिंदुस्तान में काम कर चुक¢ पारस अमरोही को लखनऊ की जिम्मेदारी दी है तो मुरादाबाद मंडल में अमर उजाला और दैनिक जागरण में काम कर चुक¢ क¢क¢ चैहान सहयोग करेंगे। अमरोहा जिले में भी अमर उजाला क¢ ही मजूबत स्तंभ रहे बसंत सारस्वत सफलता का रास्ता तय कर रहे हैं। दैनिक प्रभात क¢ समूह संपादक सुनिल छइया ने अमर उजाला क¢ उन लोगों को साथ लिया है जो दिल से अमर उजाला में काम कर चुक¢ हैं, लेकिन अमर उजाला के मैनेजरों और संपादकों क¢ मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न का शिकार होकर खुद को उस संस्थान से अलग किया जिसक¢ लिए खून पसीना बहाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...