लखनऊ में पत्रकार जगदीश जोशी को दीर्घकालीन सेवाओं के लिए पिछले दिनों हनुमत कृपा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जे.बी. चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से दिया गया। इस सम्मान के तहत जगदीश जोशी को गदा और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। ट्रस्ट के मुखिया सुनील गोम्बर एवं सूबे के समाज कल्याण आयुक्त आर. के. मित्तल ने जगदीश जोशी को साझा रूप से सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी लेखनी दीन, दलित, शोषित और पीड़ितों को समर्पित है। इस मौके पर रसवंती भजन गायन का भी दौर चला। पं. रामकिंकर उपाध्याय के शिष्य व्यास उमा शंकर शर्मा समारोह के खास मेहमान थे। जगदीश जोशी से [email protected] या 9415012562 के जरिए संपर्क किया जा सकता है।











