Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चुनाव बेचो तो बिकेगा, क्रिकेट खेलोगे तो झेलोगे

सप्ताह 16वां, 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2009 तक : आज तक और स्टार न्यूज की पोजीशन में इस हफ्ते बड़ा बदलाव भले न हुआ हो लेकिन दोनों के बीच अंकों का जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाला हिंदी न्यूज चैनल आज तक है। आज तक को सर्वाधिक 1.9 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं स्टार न्यूज इस हफ्ते का स्टार है। उसने सबसे ज्यादा लाभ गेन किया है। उसे कुल 1.0 अंकों का फायदा हुआ है। आज तक के अंक जमकर नीचे गिरे हैं तो स्टार न्यूज के अंक जमकर उपर चढ़े हैं। इस प्रकार दोनों के बीच की लंबी दूरी काफी कम होती नजर आ रही है। आज तक की टीआरपी 19.1 है तो स्टार न्यूज 16.8 पर पहुंच चुका है। चाल, चलन, चेहरे के बदलाव में जुटे इंडिया टीवी का संक्रमण काल भी उसे तीसरे नंबर पर बनाए हुए है। इंडिया टीवी को बेहद मामूली (0.4) नुकसान हुआ है।

स्टार न्यूज के बाद सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाला चैनल एनडीटीवी इंडिया है। उसे कुल 0.9 अंकों का फायदा हुआ है। एनडीटीवी अब 8.7 की टीआरपी के साथ आईबीएन7 (9.1) के लिए खतरा बन चुका है। पिछले हफ्ते डीडी न्यूज से मात खाने वाले समय ने इस बार डीडी न्यूज को उसके जगह पर पहुंचा दिया है। तेज इस हफ्ते भी न्यूज24 से आगे है। टीआरपी वाला यह हफ्ता चुनाव और क्रिकेट के बुखार से तपता रहा है। बताया जा रहा है कि जिन चैनलों ने चुनाव को तरजीह दी, उन्हें ज्यादा दर्शकों ने देखा और जिन लोगों ने क्रिकेट को ज्यादा दर्शनीय माना, उन्हें निराशा हासिल हुई है। आखिर चुनाव जैसा बुखार पांच साल बाद चढ़ता है जबकि क्रिकेट तो अब लगभग हर महीने का धंधा हो गया है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है–

आज तक -19.1 (गिरा 1.8), स्टार न्यूज- 16.8 (चढ़ा 1.0),  इंडिया टीवी- 15.0 (गिरा 0.4), जी न्यूज- 10.3 (चढ़ा 0.5), आईबीएन7- 9.1 (चढ़ा 0.4), एनडीटीवी- 8.7 (चढ़ा 0.9), तेज- 4.9 (चढ़ा 0.1), न्यूज 24- 4.4 (गिरा 0.3), समय- 3.8 (चढ़ा 0.2), डीडी न्यूज- 3.7 (यथावत), लाइव इंडिया- 2.4 (गिरा 0.1), इंडिया न्यूज- 1.7 (गिरा 0.5)

समयावधि : सप्ताह 16वां, 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2009 तक, टीजी : सीएस-15+

पिछले 15 हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

  1. आईबीएन7, न्यूज24 और समय की कुर्सी खिसकी
  2. आईबीएन ने जी को खदेड़ा, तेज की चाल धीमी
  3. तेज सबसे तेज निकला, स्टार को सर्वाधिक घाटा
  4. स्टार और जी का झंडा फिर बुलंद, तेज से समय धीमा
  5. आईबीएन ने जी को पछाड़ा, इंडिया टीवी-स्टार संग-संग
  6. नंबर दो से इंडिया टीवी को दूर रखने में स्टार सफल
  7. इंडिया टीवी ने नंबर 2 की पदवी स्टार न्यूज को सौंपा
  8. आईबीएन7, जी न्यूज और एनडीटीवी फायदे में
  9. आज तक फिर किंग, न्यूज24 ने एनडीटीवी को दौड़ाया
  10. आज तक की बेताबी, हफ्ते का सितारा स्टार
  11. इंडिया टीवी फिर टापर, एनडीटीवी से पिछड़ा समय
  12. इंडिया टीवी नंबर वन, आज तक की कुर्सी खिसकी
  13. इंडिया टीवी नंबर वन की ओर, आईबीएन के पीछे पड़ा समय
  14. समय का कमाल, एनडीटीवी को किया बेहाल
  15. नए साल में आज तक को निगल जाएगा इंडिया टीवी !
  16. स्टार सुधार, इंडिया झटका, न्यूज धड़ाम, जी जबरदस्त
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...