एनडीटीवी ग्रुप अब प्रोडक्शन क्षेत्र में भी कूद गया है। पिछले दिनों इसने ‘रेड डाट प्रोडक्शन्स’ नाम से प्रोडक्शन ग्रुप लांच कर दिया। यह प्रोडक्शन हाउस टीवी और इंटरेक्टिव मीडिया के लिए कंटेंट उपलब्ध कराएग। इसके कंटेंट में डाक्यूमेंट्री, कारपोरेट फिल्म, एडवरटाइजिंग केंद्रित आडियो और विजुवल, मीडिया कंसल्टेंसी, टीवी केंद्रित शो आदि शामिल होंगे। टीवी केंद्रित शो में एनडीटीवी का यह प्रोडक्शन हाउस पर्यटन, लाइफस्टाइल, रियल्टी शो आदि तैयार करेगा।
यह प्रोडक्शन हाउस एनडीटीवी के लिए तो कार्यक्रम बनाएगा ही, अन्य चैनलों को भी कार्यक्रम उचित दर बेचेगा। एनडीटीवी ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘रेडडाट’ को सबसे क्रिएटिव और प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस बनाने के लिए प्रोडक्शन के फील्ड के जाने-जाने लोगों को जोड़ा है। इस प्रोडक्शन ग्रुप में एनडीटीवी के अच्छे लोगों तो भेजे ही गए हैं, बीबीसी, डिस्कवरी, स्टार प्लस, सोनी, पोगो, जूम, दूरदर्शन के भी ठीकठाक बंदों को तोड़कर लाया गया है। रेड डाट प्रोडक्शन्स की क्रिएटिव हेड रिचा सहाय हैं।











