खबर है कि आगरा से प्रकाशित हो रहे दैनिक अखबार अकिंचन भारत के संपादक समेत एक दर्जन लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों के नाम इस प्रकार हैं- संजय तिवारी (संपादक), अधर कुमार शर्मा (सीनियर सब एडिटर), अनुराग मिश्र (जनरल डेस्क), अंबरीश शुक्ला (जनरल डेस्क) और भरतपाल (जनरल डेस्क)। इनके अलावा करीब छह पेजीनेटरों के भी इस्तीफा देने की खबर है। इस्तीफे के पीछे वजह है दो महीने से मीडियाकर्मियों को तनख्वाह न मिलना।
इस्तीफा देने वाले कई लोगों ने नई पारी भी शुरू कर दी है। अनुराग मिश्र के दिल्ली में देशबंधु अखबार में ज्वाइन करने की सूचना मिली है तो संजय सक्सेना दैनिक भास्कर के साथ काम करने भोपाल पहुंच गए हैं। अंबरीश के बारे में पता चला है कि उन्होंने दिल्ली में नई दुनिया का दामन थामा है। भरतपाल ने आगरा में ही डीएलए अखबार ज्वाइन किया है।











