Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इन 18 चैनलों के भाग्य का फैसला 15 मई को होगा

चैनल चलाने की मंशा पाले 15 आवेदकों को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जरूरी कागजात जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर मंत्रालय को आवेदन के साथ मांगे गए कागजात न मुहैया कराए गए तो अप्लीकेशनों को निरस्त कर दिया जाएगा। आईबी मिनिस्ट्री ने चैनल चाहने वालों के लिए औपचारिकता पूरी करने की समयसीमा 15 मई तय की है। कुल 14 आवेदकों को मंत्रालय ने नोटिस भेजा है। इन 14 आवेदकों ने 18 चैनलों के लिए आवेदन किया है। आवेदन भी दो तरह के हैं। 15 चैनलों के लिए अपलिंकिंग की अनुमति देने संबंधी आवेदन हैं तो 3 चैनलों के लिए आवेदन में डाउनलिंकिंग परमीशन मांगी गई है। मंत्रालय ने पहले भी इन्हें कई बार कागजात और सूचनाएं देने के लिए समय दिया पर इनकी निष्क्रियता देख मंत्रालय ने अब सख्त रवैया अख्तियार किया है। मंत्रालय ने साफ-साफ कहा है कि 15 मई तक जानकारियां व दस्तावेज नहीं मिले तो आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

इन 18 चैनलों और उनकी कंपनी के नाम इस प्रकार हैं-

सहारा इंडिया कामर्शियल कारपोरेशन ने सबसे ज्यादा चार चैनलों के लिए अपलिंकिंग की अनुमति मांगी है। इन चार चैनलों के नाम हैं- सहारा मराठी, सहारा बेंगाली, सहारा गुजराती और सहारा इंग्लिशरायूदू विजन मीडिया लिमिटेड ने आरटीवी2 और आरटीवी3 के लिए अपलिंकिंग मांगी है। पीपीवी एंड कंटेंट प्राइवेट लिमिटेड ने फाक्स न्यूज चैनल की डाउनलिंकिंग अनुमति मांगी है। प्रहलाद टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को कैरियर टीवी की डाउनलिंकिंग चाहिए। इंटरटेनमेंट टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड ने राज इंडिया टीवी के लिए डाउनलिंकिंग परमीशन मांगी थी लेकिन अब फैक्स के जरिए अपने आवेदन को वापस लेने की बात कह दी है। हालांकि फैक्स की पुष्टि के लिए अभी तक कोई पत्र मंत्रालय के पास नहीं भेजा गया है। अपलिंकिंग चाहने वाली अन्य कंपनियों और उनके चैनल हैं –

  • प्रणव कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड – थाई टीवी
  • रचना टीवी प्राइवेट लिमिटेड – भक्ति टीवी (कन्नड़)
  • कोगेंट मीडिया लिमिटेड – ट्रू लाइफ
  • हमारा समय टीवी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड – अलिफ टीवी
  • ग्रेसेल्स 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड – टापर जूनियर
  • वीनस मीडिया एंड इंटरटेनर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड – वन न्यूज
  • गोल्डविन इंटरटेनमेंट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड – गोल्डविन टीवी
  • इंडिपेंडेंट न्यूज सर्विस प्राइवेट लिमिटेड – इंडिया टीवी विज
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...