Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

त्रिवेणी समूह : टीवी को पैसा मिला, स्कूल पर ताला लगा

त्रिवेणी ग्रुप के मालिकान ने अपने चैनल वायस आफ इंडिया  में पैसा लगाने वाले पार्टनर को आखिरकार तलाश ही लिया। सूत्रों के अनुसार मुंबई की एक कंपनी पार्टनरशिप के तहत करोड़ों रुपये का निवेश करने पर राजी हो गई है। यह कंपनी वीओआई के मार्केटिंग राइट्स अपने पास रखेगी। पार्टनर कंपनी की तरफ से निदेशक के रूप में अमित सिन्हा वीओआई आफिस में बैठने लगे हैं। चर्चा इस बात की भी है कि पैसे लगाने वाले महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ राजनेता हैं जो पूरे परिदृश्य में खुद को पर्दे के पीछे रखेंगे और उनके प्रतिनिधि के रूप में कई कठपुतलियां फ्रंट पर सक्रिय रहेंगी। दोनों पक्ष इस डील को फिलहाल गुप्त रखने की कोशिश में लगे हैं। कुछ दिनों बाद इस डील के बारे में आधिकारिक रूप से घोषणा की जा सकती है। 

वैसे, वीओआई प्रबंधन चैनल लांच होने के बाद से ही वीओआई से किसी भी हालत में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा और पैसा कमाने की फिराक में है। इसके लिए हर तरह के फंडे-हथकंडे अपनाए-आजमाए जा रहे हैं। न्यूज बेचने से लेकर चैनल को ठेके पर उठाने और निवेशक पटाने तक की सभी कार्यवाहियां समानांतर रूप से चलती रहीं। न्यूज बेच कर पैसे उगाहने की कोशिशों का वीओआई के ही कई प्रदेशों के ब्यूरो चीफों और पत्रकारों ने जमकर विरोध किया था। वीओआई के छत्तीसगढ़ चैनल को प्रबंधन ने हेलो मीडिया नामक कंपनी को ठेके पर दिया था लेकिन बाद में हेलो मीडिया ने घाटा होने और खुद की हालत खराब होने के बाद हाथ खड़े कर दिए थे। अब देखना है कि नया पार्टनर कितने दिन त्रिवेणी ग्रुप के न्यूज चैनल के सुख-दुख का भागीदार बना रह पाता है।

त्रिवेणी ग्रुप से मिली एक अन्य सूचना के अनुसार वीओआई से जुड़े पत्रकारिता स्कूल आईएसएमएस को बंद कर दिया गया है। इस स्कूल की डीन नीलू साहनी इस्तीफा देकर जा चुकी हैं। पिछले साल और इस साल सैकड़ों छात्रों ने लाखों रुपये फीस देकर इस संस्थान से मीडिया से जुड़ी विभिन्न डिग्रियां ली थी या ले रहे थे। सूत्रों का कहना है कि वीओआई प्रबंधन ने छात्रों से वादा किया था कि प्रत्येक छात्र को वीओआई न्यूज चैनल में ही नौकरी दे दी जाएगी। जाब व प्लेसमेंट की गारंटी मिलते देख पिछले साल जिन छात्रों ने एडमिशन लिया, उन्हें कोर्स पूरा करने के बाद या तो बेहद कम पैसे में या फिर लगभग मुफ्त में वीओआई में काम कराया गया। अब इनमें से ज्यादातर को बाहर किए जाने की तैयारी चल रही है। कई छात्रों को तो अभी तक सर्टिफिकेट भी नहीं दिए गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...