Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तनातनी के बाद न्यूजएक्स से अरुप घोष की विदाई

मुंबई से मिली खबर के अनुसार अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यूजएक्स के संपादकीय हेड अरुप घोष अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे। उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। इस चैनल को तीन महीने पहले ही विनय छजलानी और जहांगीर एस पोचा ने मिलकर खरीदा था। इन दोनों ने संयुक्त वेंचर के रूप में इंडी मीडिया  नामक कंपनी बनाकर इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी की कंपनी आईएनएक्स न्यूज से इस चैनल का अधिग्रहण किया। तब कहा गया था कि अरुप घोष संस्थान में बने रहेंगे और न्यूज हेड की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। अरुप घोष के पहले न्यूजएक्स के सीईओ और संपादकीय हेड वीर संघवी हुआ करते थे।

अरुप घोष की विदाई के बारे में न्यूजएक्स के सभी कर्मियों को संस्थान ने एक मेल के जरिए सूचित कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि जहांगीर पोचा से विवाद के चलते अरुप को जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद चैनल के चेहरे-मोहरे को काफी कुछ बदला जाएगा। इस बीच एक अन्य खबर के मुताबिक न्यूजएक्स को पुराने से नए मालिकों के हाथ में स्मूथ ट्रांसफर के लिए इंद्राणी और पीटर की कंपनी आईएनएक्स न्यूज ने विन्स्ले फर्नांडिज को न्यूजएक्स को आपरेशनल हेड बनाया था। फर्नांडिज अब आईएनएक्स मीडिया में ग्रुप डायरेक्टर (नेटवर्क्स आपरेशंस) के रूप में लौट आए हैं। बावजूद इसके, चैनल के नए हाथों में पूरी तरह ट्रांसफर होने और सारे मामले निपटने तक न्यूजएक्स के लिए कोआर्डिनेशन का काम देखते रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...