Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबार के साथ 16 व 8 पेज के दो टैबलायड फ्री

मध्य प्रदेश में हिंदी दैनिक अखबार राज एक्सप्रेस ने बड़े अखबारों को भरपूर टक्कर देने का इरादा कर लिया है। राज एक्सप्रेस प्रबंधन ने पिछले महीने भोपाल से 16 पेज के कलर टैबलायड अखबार ‘आर 16’ लांच करने के बाद अब इसे इंदौर मार्केट में भी उतार दिया है। यह टैबलायड अखबार राज एक्सप्रेस के साथ फ्री में बांटा जा रहा है। यही नहीं, ‘करियर 8’ नाम का आठ पन्नों का एक और टैबलायड भी राज एक्सप्रेस के साथ पाठकों को मुफ्त में उपलब्ध हो रहा है। ‘करियर 8’  शिक्षा और करियर पर केंद्रित टैबलायड है।

भोपाल और इंदौर के बाद इन टैबलायड अखबारों को जबलपुर और ग्वालियर में भी जल्द ही लांच किए जाने के आसार हैं। 1200 करोड़ रुपये वाले राज ग्रुप आफ कंपनीज के अखबार राज एक्सप्रेस के साथ शीर्ष स्तर पर कई लोगों ने नई पारी भी शुरू की है। अरविंदर ने जनरल मैनेजर (कारपोरेट), राजीव झा ने जनरल मैनेजर (मार्केटिंग-दिल्ली) और दर्शन ने जनरल मैनेजर (मार्केटिंग-मुंबई) के रूप में काम शुरू कर दिया है। राज ग्रुप आफ कंपनीज के सीएमडी अरुण सहलोत हैं। राज एक्सप्रेस मध्य प्रदेश में चार जगहों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर से निकलता है। यह ग्रुप जल्द ही राज एक्सप्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लांच करने की तैयारी कर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...