Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

उर्दू साहित्यकार और विद्वान डा. कमर रईस नहीं रहे

उर्दू के जाने माने साहित्‍यकार और विद्वान डा. कमर रईस का कल रात दिल्‍ली के बत्रा हास्पिटल में निधन हो गया। 77 वर्षीय रईस पिछले कई दिनों से पीलिया का इलाज करा रहे थे। उनके परिवार में पत्‍नी और एक पुत्री हैं। कमर रईस भारत सरकार के संस्‍कृति विभाग में काम करते हुए कई वर्षों तक ताशकंद में रहे। वहीं उन्‍होंने मुगल बादशाह जहीरूदीन बाबर के जीवन पर अपनी मशहूर किताब लिखी जिसमें बाबर के जीवन के अछूते पक्षों पर खोजपरक दृष्टि से अनेक महत्‍वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

कमर रईस ने अपने ताशकंद प्रवास के दौर में ही एक और अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण किताब का संपादन किया ‘अक्‍टूबर रिवोल्‍यूशन – इंपेक्‍ट आन इंडियन लिट्ररेचर’। इस किताब की भूमिका पूर्व प्रधानमंत्री डा. इंद्र कुमार गुजराल ने लिखी थी। कमर रईस ने सज्‍जाद जहीर और रतननाथ सरशार की जीवनियां लिखीं। उर्दू साहित्‍य में मुंशी प्रेमचंद का महत्‍व स्‍थापित करने में उनकी बड़ी भूमिका रही। प्रेमचंद पर उर्दू में उनकी प्रसिद्ध किताब है ‘प्रेमचंद का फन’। वे करीब पच्‍चीस बरस तक प्रगतिशील लेखक संघ के उर्दू संगठन अंजुमन तरक्‍कीपसंद मुसन्‍नफीन के सेक्रेट्री रहे। फिलवक्‍त वे दिल्‍ली उर्दू एकेडमी के वाइस चेयरमैन थे।

रिपोर्ट : प्रेमचंद गांधी (जयपुर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...