Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आईपीएल की पल-पल की खबरों के लिए हिंदी पोर्टल

हिंदी में वेब पोर्टलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों आईपीएल की खबरों के लिए हिंदी पोर्टल आईपीएल खबर डॉट कॉम को लांच किया गया। इस वेबसाइट को सोमवार को आधिकारिक तौर पर लांच किया गया लेकिन इसे शुरू करने वाली कंपनी ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड  का कहना है कि हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में शुरू की गई इस वेबसाइट पर लांचिंग से काफी पहले से ही अच्छा-खासा ट्रैफिक रहा है। ओजस सॉफ्टेक के निदेशक प्रतीक पांडे का मानना है कि ‘आईपीएल खबर डॉट कॉम’ इंटरनेट की दुनिया में मौजूद क्रिकेट की तमाम वेबसाइटों से बिल्कुल अलग है। इस साइट पर मैच रिपोर्ट, लाइव स्कोरबोर्ड और क्रिकेट के जानकार लेखकों के लेख तो हैं ही, इसे हिंदी और अंग्रेजी की खबरों से बहुत ही चटपटा और रोचक बनाने का प्रयास किया गया है।

प्रतीक पांडे का कहना है, “हमने आज के युवा वर्ग के लिए यह वेबसाइट शुरू की है। हम उन युवाओं को ‘टारगेट’ करने की कोशिश में हैं जो पल-पल की खबरों के अलावा क्रिकेट से जुड़ी हर तरह की जानकारी में दिलचस्पी रखता है। हमारा स्कोरबोर्ड भी दूसरी साइटों से तेज है क्योंकि इसके लिए हमने खास ‘रियल टाइम कैशिंग’ तकनीक का प्रयोग किया है। साइट पर हर एक गेंद के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूद है। इसके अलावा हमारा ध्यान उन लोगों पर भी है जो क्रिकेट से जुड़े गंभीर लेख पढ़ने में रुचि रखते हैं। इसके लिए हमने कई वरिष्ठ खेल पत्रकारों और व्यंगकारों को लेख लिखने के लिए आमंत्रित किया है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...