Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

वायस आफ इंडिया के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खुल गया है। इस टीवी न्यूज चैनल से जुड़े रहे करीब चार दर्जन से ज्यादा मीडियाकर्मियों ने आज नोएडा के सेक्टर 58 थाने में वीओआई प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। ये सभी पत्रकार प्रबंधन द्वारा बकाये की रकम न दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रशांत सिंह, संजय पांडेय, कपिल त्यागी, राहुल त्रेहन, रजनीश, रियाज, राजीव, श्वेता आर्या, नीता शुक्ला, अनुजा थापा, लीना सिंह, अनिल कुमार, अखिल निकुंज, नीरज द्विवेदी, रचित, फरहाज खान, सूरज अरोड़ा, मनोज श्रीवास्तव, माधव सिंह, खालिद समेत करीब 50 मीडियाकर्मी एकजुट होकर वीओआई के नोएडा स्थित आफिस पहुंचे। इन लोगों ने प्रबंधन से बकाया पैसे की मांग की तो किसी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

इसके बाद ये सभी लोग एक साथ सेक्टर 58 के थाने पहुंचे। यहां वीओआई प्रबंधन के लिखित वादाखिलाफी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में ये लोग नोएडा के एसएसपी के पास पहुंचे और वहां भी अपनी समस्या रख दी है। बताया जाता है कि एसएसपी ने इस मसले पर जल्द ही उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने इन सभी से लिखत-पढ़त में वादा किया था कि उनका जो भी भुगतान देय है, उसे छह किश्तों में चुका दिया जाएगा।

पहली किश्त का भुगतान प्रबंधन ने इस्तीफे के वक्त ही कर दिया था। अन्य पांच किश्तों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब वीओआई की तरफ से कोई भुगतान नहीं मिला तो सभी पूर्व वीओआईकर्मी एकजुट होकर आफिस पहुंचे और फिर वहां से निराश होने के बाद थाने के लिए रवाना हो गए। सूत्रों का कहना है कि वीओआई से जुड़े रहे कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अलग से मुकदमा भी किया हुआ है। सभी लोगों की एक ही शिकायत है कि प्रबंधन उनका बकाया पैसा नहीं दे रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...