सहारा ग्रुप के नेशनल न्यूज चैनल समय में भी वेतन कटौती का रास्ता अख्तियार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एक बैठक में कर्मियों को सूचित किया गया कि उनकी सेलरी अब दस फीसदी कम मिला करेगी। यह कटौती उन पर लागू होगी जिन्होंने पिछले वर्ष जून के बाद ज्वाइन किया था। पिछले वर्ष जून महीने के पहले से कार्यरत लोगों को कटौती के दायरे से मुक्त रखा गया है।
इन लोगों को जो एनुवल इनक्रीमेंट दिया गया था, उसमें से पचास फीसदी की कटौती पहले ही की जा चुकी है। जून के बाद ज्वाइन करने वाले सभी सीनियर व जूनियर लोगों को 10 फीसदी फ्लैट कटौती के दायरे में लाया गया है। सूत्रों का कहना है कि चैनल हेड संजय ब्रागटा ने एक बैठक में 10 फीसदी कटौती की घोषणा की।











