Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

देहरादून से राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘वीओएन’ होगा लांच

इस महीने के आखिरी सप्ताह में देहरादून से ”वायस आफ नेशन” नाम से एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल लांच किए जाने की तैयारी चल रही है। इस चैनल के हेड जे थामस हैं। थामस पीबीसी टीवी, पटियाला (अब पी7 न्यूज), टीवी100, जनमत, जैन टीवी आदि चैनलों में काम कर चुके हैं और मीडिया में उनका कुल 14 वर्षों का करियर है। वायस आफ नेशन (वीओएन) नामक यह चैनल धीमाही ग्रुप लांच कर रहा है। यह ग्रुप उत्तराखंड में मेडिकल और पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूशन संचालित करता है। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष वर्मा हैं। इस नए न्यूज चैनल वीओएन के लिए नियुक्तियां जारी हैं। 

इस चैनल के टेक्निकल हेड के बतौर अजय शाह काम देख रहे हैं। इनपुट हेड का दायित्व चंदन कुमार झा को दिया गया है जबकि आउटपुट श्रीनिवास पंत देखेंगे। वीओएन के चैनल हेड जे थामस ने भड़ास4मीडिया को चैनल के स्वरूप के बारे में जानकारी दी। उनका कहना है कि आमतौर पर लोग राष्ट्रीय चैनल का मतलब दिल्ली और नोएडा से चलाए जा रहे न्यूज चैनलों को समझते हैं। इस मिथक को तोड़ते हुए हम उत्तराखंड जैसे छोटे प्रदेश से राष्ट्रीय न्यूज चैनल लाने जा रहे हैं। वीओएन का फोकस होगा लोगों की बुनियादी समस्याएं। बिजली, पुल, सड़क, अस्पताल, पानी जैसे आम लोगों की आम खबर को हम खास खबर बनाएंगे। ये खबरें दूसरे बड़े न्यूज चैनलों पर कभी खास नहीं बन पातीं। पहले चरण में हम उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश को टारगेट करेंगे।

जो लोग चैनल से जुड़ना चाहते हैं वे अपना बायोडाटा [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...