मराठी दैनिक अखबार ‘पुढारी’ का 11वां पड़ाव मुंबई होगा। सूत्रों के अनुसार मंदी के बावजूद यह मराठी अखबार अपना विस्तार अभियान जारी रखे है। मुंबई संस्करण के अगले एक दो दिनों में लांच होने की संभावना है। मुंबई के बाद अखबार का औरंगाबाद, नासिक और नागपुर संस्करण भी जल्द शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुंबई में पुढारी दो लाख कापियों के साथ बाजार में आएगा। 20 पेज के इस अखबार का दाम डेढ़ रुपये होगा।
अखबार के साथ 10 पेज को विशेष फीचर परिशिष्ट शुरुआती कुछ दिनों तक फ्री में पाठकों को दिया जाएगा। पुढारी की योजना विशेष फीचर परिशिष्टों का एडिटर जाने-माने लोगों को बनाने की है। अखबार के मुंबई लांच के लिए 3 करोड़ रुपये का एड कंपेन प्लान किया गया है। पुढारी ग्रुप के एमडी योगेश जाधव हैं। यह अखबार 1937 से प्रकाशित हो रहा है।











