Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

धवन ने पैसे लेने वाले अखबारों का नाम खोला

हरमोहन धवनचंडीगढ़ के बसपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन मीडिया हाउसों की ‘ब्लैकमेलिंग’ और ‘उत्पीड़न’ से आजिज आकर आखिरकार वो सब कुछ बोल पड़े, जिसे वो बोलने से बचना चाहते थे। चौथे खंभे के प्रतिनिधि कहे जाने वाले मीडिया हाउसों की संगठित ‘बेईमानी’ और संस्थाबद्ध ‘भ्रष्टाचार’ ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे हरमोहन धवन को मुंह खोलने के लिए मजबूर किया। बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे इस प्रत्याशी को रुटीन कवरेज के लिए पैसे देने और विशेष कवरेज के लिए डील करने के वास्ते मजबूर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने वाले मीडिया हाउसों के प्रबंधकों और संपादकों को यह कतई अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनकी करनी की पोल इस तरह खुल जाएगी। धवन ने चंडीगढ़ में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इन मीडिया हाउसों की करतूतों का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि तीन अखबारों के प्रतिनिधियों ने उनसे खबर छापने के लिए लाखों रुपये की मांग की थी। धवन ने तीनों अखबारों का नाम भी बताया। ये तीन अखबार हैं- दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और पंजाब केसरी

धवन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दैनिक भास्कर ने रोजाना के रूटीन कवरेज के लिए पैसे मांगे थे जबकि दैनिक जागरण ने पैकेज की बात की थी। धवन के मुताबिक दैनिक भास्कर के जनरल मैनेजर उनके घर आए थे। वे बोले कि चुनाव के अब चार दिन रह गए हैं। हम चाहते हैं कि आपका कवरजे हो। इसके लिए आपको चार दिनों का पैकेज लेना पड़ेगा। उन्होंने मेरे ही घर आकर मुझे पैकेज लेने के लिए समझा रहे थे। जीएम ने उनसे कहा कि भास्कर समूह चाहता है कि उन्हें जमकर कवरेज मिले लेकिन इसके लिए एक नीति बनी है जिसके तहत कवरेज के लिए पैसा चाहिए। धवन ने कहा कि दैनिक भास्कर के जनरल मैनेजर को साफ शब्दों में उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि वे खबरों को छपवाने के लिए ब्लैकमेल नहीं होंगे। धवन के अनुसार एक तरफ जहां जनरल मैनेजर पैकेज की बात कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ अपने अखबार के नाम का खुलासा नहीं करने का आग्रह भी कर रहे थे। धवन ने बताया कि कवरेज नहीं मिलने से नाराज बसपा कार्यकर्ता अखबारों की प्रतियां जलाने की तैयारी में थे। लेकिन उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को इस तरह के कदम उठाने से रोका क्योंकि वे विरोध के लोकतांत्रिक तरीके में भरोसा करते हैं। धवन के मुताबिक समय आने पर पता चल जाएगा कि चंडीगढ़ में कौन-सा प्रत्याशी मजबूत है। धवन के अनुसार अखबार न तो चुनाव जिता सकते हैं और न ही हरा सकते हैं पर कुछ अखबारों ने लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को सरेआम नीलाम कर अपनी औकात जरूर बता दिया है।

उल्लेखनीय है कि धवन ने यह प्रेस कांफ्रेंस वर्तमान वित्त राज्य मंत्री पवन बंसल के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के लिए बुलाई थी लेकिन मीडिया ने चुनाव में जिस तरह का रूप दिखाया और जो जख्म दिए, उससे धवन खुद को रोक नहीं पाए और वो सब कुछ बता गए जो उन्होंने भुगता था। इससे पहले चंडीगढ़ में बसपा की एक रैली के दौरान मायावती की मौजूदगी में धवन ने बिना नाम लेते हुए कुछ अखबारों पर खबर छापने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया था और उनसे सुधरने का अनुरोध किया था लेकिन मीडिया हाउस बजाय सुधरने के, उगाही के धंधे में और तेजी से जुट गए। धवन ने शनिवार को जो प्रेस कांफ्रेंस की, उसके बारे में दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और पंजाब केसरी में एक लाइन भी कुछ नहीं छपा। इससे जाहिर होता है कि ये अखबार वाकई अपराधी है और धवन के आरोप को चुपचाप स्वीकार कर रहे हैं। इन अखबारों में अगर नैतिक साहस होता तो वे धवन के आरोपों संजीवको छापने के साथ-साथ उनका जवाब भी कलम और अखबार के माध्यम से देते। लेकिन जब कलम बिक गई हो तो उसमें इतनी ताकत नहीं रह जाती कि वह गलत और सही का विश्लेषण कर सके।

लेखक संजीव जुझारू पत्रकार हैं और पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ में विभिन्न मीडिया माध्यमों से जुड़े हुए हैं। उनसे संपर्क के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं या फिर 09417005113 पर रिंग कर सकते हैं। This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...