अभी प्राथमिक सूचना मिली है कि दिल्ली में लांच होने वाले अखबार नई दुनिया ने दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के कई बड़े विकेट गिराए हैं। इनके नाम अभी नहीं मिल पाए हैं पर बताया जाता है कि नई दुनिया की निगाह दैनिक हिंदुस्तान के मजबूत स्तंभों पर है। नई दुनिया की नई टीम बनाने की कवायद जोरों से चल रही है। इसी क्रम में दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली के कई लोगों के इंटरव्यू किए गए और कुछ लोगों को ज्वाइन भी करा दिया गया।
जिन लोगों ने नई दुनिया ज्वाइन किया है उनके नाम और उनकी प्रोफाइल भड़ास4मीडिया को उपलब्ध होते ही उसे प्रकाशित किया जाएगा। इससे पहले दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी ने नई दुनिया में मेट्रो एडीटर के रूप में ज्वाइन किया। नई दुनिया दिल्ली में अपने प्रधान संपादक आलोक मेहता के नेतृत्व में संस्करण का प्रकाशन करेगा। आलोक मेहता इससे पहले मैग्जीन आउटलुक हिंदी में थे।











