Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

सईद, अभिज्ञात और स्वर्ण को कौमी एकता अवार्ड

अभिज्ञातकोलकाता में आल इंडिया कौमी एकता मंच की ओर से 9 मई शनिवार की देर शाम स्थानीय कला मंदिर सभागार में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उर्दू दैनिक आज़ाद हिन्द के सम्पादक सईद मलीहाबादी, साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए अभिज्ञात और कैंसर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए इंडियन कैंसर सोसाइटी की चेयरपर्सन स्वर्ण ओबराय को कौमी एकता अवार्ड प्रदान किया गया।

अभिज्ञातकोलकाता में आल इंडिया कौमी एकता मंच की ओर से 9 मई शनिवार की देर शाम स्थानीय कला मंदिर सभागार में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उर्दू दैनिक आज़ाद हिन्द के सम्पादक सईद मलीहाबादी, साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए अभिज्ञात और कैंसर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए इंडियन कैंसर सोसाइटी की चेयरपर्सन स्वर्ण ओबराय को कौमी एकता अवार्ड प्रदान किया गया।

अभिज्ञात को प्रख्यात उर्दू साहित्यकार डॉ. लुत्फुर रहमान और ओबराय को ओएनजीसी-राजामुंदरी के कार्यकारी निदेशक आफताब अहमद खान ने स्मृति फलक, मानपत्र, शाल व गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानी सुरेश चंद्र मैत्र और गुरुदास गाइन को भी इस समारोह में संवर्द्धना दी गयी। इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आये नामचीन रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से लोगों का मन मोह लिया जिसमें डॉ. कलीम कैसर (बलरामपुर), डॉ. सुरेश (लखनऊ), दिनेश दर्पण (इंदौर), तश्ना आज़मी (आज़मगढ़), सुनील कुमार तंग (सिवान), श्यामा सिंह सबा (रायबरेली), ताकीर ग़ज़ल, शिखा गाजीपुरी, नईम अख़्तर खादिमी (बुरहानपुर), कुसुम जैन और जयकुमार रुसवा (कोलकाता) प्रमुख थे। आल इंडिया कौमी एकता मंच के महासचिव आफताब अहमद खान ने आरम्भ में संस्था के कार्यों का परिचय देते हुए बताया कि उसने साम्प्रदायिक सदभावना और राष्ट्रीय एकता से जुड़े सेमिनारों का आयोजन किया है। जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा सुविधा एवं गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...