Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नीलांजना समेत चार जर्नलिस्ट फोकस से गए

फोकस टीवी में कार्य कर रहे चार मीडियाकर्मियों के कार्यमुक्त होने की सूचना है। फोकस टीवी के प्रवक्ता ने भड़ास4मीडिया को जो जानकारी दी, उसके मुताबिक डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्य कर रहीं नीलांजना बनर्जी अब इस संस्थान का हिस्सा नहीं रही। उनके अलावा डिप्टी ईपी शाहिद सईद, एंकर सुगंधा और एंकर नेहा को भी चैनल के कार्य दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। नीलांजना महिलाओं पर केंद्रित पहले 24 घंटे के न्यूज चैनल फोकस की लांचिंग से इसके साथ जुड़ी हुईं थीं।

पिछले दिनों एक आंतरिक पत्र जारी कर प्रबंधन ने नीलांजना को फोकस के चैनल हेड का दायित्व सौंपा था। पत्र में कुमार संजॉय सिंह को हमार, फोकस और एचवाई टीवी का ग्रुप मैनेजिंड एडिटर बनाने की भी घोषणा की गई थी। शाहिद सईद फोकस से पहले कम समय के लिए सीएनईबी में थे। वे सहारा समय से सीएनईबी पहुंचे थे। फोकस में वे डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर कार्य कर रहे थे और आउटपुट देख रहे थे। एक साथ चार लोगों की विदाई के पीछे वजह पूछने पर फोकस टीवी प्रबंधन के प्रवक्ता का कहना था कि आंतरिक वजहों और कई मुद्दों पर विवाद के चलते इन लोगों को कार्यमुक्त किया गया। उधर, आफिस से जुड़े अन्य सूत्रों का कहना है कि नीलांजना समेत चारों ने मिलकर सामूहिक इस्तीफा दिया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...