Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ए2जेड लांच, कई लोगों ने शुरू की नई पारी

खबर है कि हिंदी न्यूज चैनल ए2जेड न्यूज कल से आन एयर कर दिया गया। यह पिछले एक महीने से टेस्ट सिग्नल पर था। यह चैनल 36 दिनों के भीतर लांच किया गया है। टेस्ट सिग्नल पर डाले जाने के कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर आए थे जबकि कल लांचिंग समारोह में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा उपस्थित थे। इस नए हिंदी न्यूज चैनल के साथ कई लोगों ने नई पारी शुरू की है। सीएनईबी के तीन लोगों के ए2जेड में जाने की खबर है। 

सीएनईबी की एंकर याशू गांधी ने  ए2जेड का दामन थाम लिया है। यहीं से शंकर आनंद ने इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टर के रूप में ए2जेड में काम शुरू किया है। सीएनईबी के सीनियर एंकर रोहित रंजन ने एंकर और करेस्पांडेंट के रूप में इस नए न्यूज चैनल के साथ कदमताल करना शुरू कर दिया है। ए2जेड में इनपुट का काम सुशील कुमार सिंह देख रहे हैं जो इससे पहले सहारा में थे। इनपुट की टीम में मनोज श्रीवास्तव भी हैं जो इंडिया टीवी में काम कर चुके हैं। आजाद न्यूज के एंकर कुंदन जमैयार ने भी ए2जेड के साथ नई पारी शुरू की है। कुंदन एस-वन और टीवी-100 में भी काम कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि ए2जेड न्यूज लांच करने वाली कंपनी जल्द ही एक भक्ति चैनल भी शुरू करने की तैयारी कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...