Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इश्क कमीना : बर्खास्तगी व तबादले के बाद भी विवाद जारी

आफिस में इश्क ने कइयों की जिंदगी और करियर बर्बाद किया लेकिन कमबख्त इश्क जो है, मानता ही नहीं। जाने-अनजाने आए दिन किसी न किसी को चपेट में लेता रहता है, और फिर अपने ढेरों साइड इफेक्ट के जलवे बिखेरता रहता है। ताजा मामला रांची का है। एक न्यूज चैनल में कार्यरत एक पत्रकार ने ऐसा इश्क किया कि महबूबा की नौकरी चली गई और एक तीसरे सज्जन का तबादला कर दिया गया। मामला कुछ यूं है। एक लड़की नौकरी शुरू करती है और एक रिपोर्टर उसे दिल दे बैठते हैं। आका का वरदहस्त होने के चलते वे किसी से डरते भी नहीं। उल्टे, आफिस में जिसे जी चाहे उसे वे कुछ भी सुना देते हैं।  उनका तीखा-कड़वा सुन आफिस के अच्छे-अच्छों का दिल जल-भुन जाता है।

नई नवेली महिला पत्रकार संग इस पत्रकार सज्जन का उठना बैठना ज्यादा शुरू हो गया। शुरू में किसी ने बहुत ध्यान नहीं दिया। पर जब इश्क के मारे ये दोनों पत्रकार बेचारे एक दिन शहर से दूर के किसी दूसरे शहर के होटल में जाकर रुके और कई दिनों बाद लौटे तो आफिस में कानाफूसी शुरू हो गई। कानाफूसी पत्रकार तक पहुंची तो इनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आफिस के छोटे-बड़े सभी को न सिर्फ खरी-खोटी सुनाई बल्कि गालियों से भी नवाजा और देख लेने की धमकी दे डाली। खुद को बेइज्जत महसूस करते हुए आफिसवालों ने कंपनी के मुख्यालय को शिकायती पत्र लिख मारा। चूंकि मामला आका संरक्षित पत्रकार से संबंधित था इसलिए गाज आरोपी पर गिरने की जगह, दूसरों लोगों पर गिरा दी गई। मुख्यालय के अफसरों ने सबसे पहले तो विवाद की जड़ महिला पत्रकार को बाहर कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज वाले दिन आफिस में मौजूद रहने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार का तबादला मुख्यालय के लिए कर दिया। जिन-जिन लोगों ने कंप्लेन किया था, उन्हें कंपनी ने शो काज नोटिस जारी कर दिया। बाद में एक जांच अधिकारी भी आए तो उन्होंने शिकायत वापस लेने के लिए शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाया। अब आफिस वाले परेशान हैं कि जिस पर आरोप है, वह सबको धमकाता घूम रहा है और जो पीड़ित हैं, कंपनी उन्हें ही परेशान कर रही है। पता चला है कि बर्खास्त की गई महिला पत्रकार के पिता मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। खैर, इस प्रकरण को देखकर यही लगता है कि अगर आप पर किसी ठीकठाक आका का हाथ हो तो मजबूत से मजबूत विरोधी और बड़े से बड़ा कारनामा भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इससे पहले की ‘इश्क कमीना’ स्टोरीज पढ़ने के लिए क्लिक करें-
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...