Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक स्थानीय संपादक की नई पारी, दूसरे का ट्रांसफर

दो स्थानीय संपादकों के बारे में सूचनाएं आई हैं। ये दोनों अलग-अलग अखबारों के हैं। एक ने इस्तीफा देकर नई पारी नए शहर में नए अखबार के साथ शुरू की है तो दूसरे स्थानीय संपादक का तबादला उसी ग्रुप के दूसरे संस्करण में किया गया है। शुरुआत करते हैं प्रभात खबर, पटना से। यहां के स्थानीय संपादक अजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। पता चला है कि वे दैनिक हिंदुस्तान के जमशेदपुर संस्करण के स्थानीय संपादक के बतौर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। प्रभात खबर से पहले अजय दैनिक हिंदुस्तान, पटना में चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। दूसरी खबर भोपाल से है।

राज एक्सप्रेस, भोपाल में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत चंदा बारगल को राज एक्सप्रेस, ग्वालियर का स्थानीय संपादक बनाया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ग्वालियर के स्थानीय संपादक रवींद्र जैन को इंदौर का स्थानीय संपादक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।

एक अन्य जानकारी के अनुसार ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली ने ग्वालियर से प्रकाशित अखबार आचरण न्यूज से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इस अखबार के अंदर के माहौल से दुखी होकर देव ने इस्तीफा दिया है। देव कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...