Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई में कई वरिष्ठों के कार्य दायित्व में फेरबदल

न्यूज चैनल वायस आफ इंडिया में नए प्रबंधन के काम संभालने के बाद हुए पहले बड़े उलटफेर में कई वरिष्ठों को इधर से उधर किया गया है। ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय द्वारा 24 मई को जारी एक आंतरिक मेल के अनुसार अतुल अग्रवाल को नेशनल आउटपुट हेड बना दिया गया है। साथ ही वे नेशनल और रीजनल चैनलों के लिए एंकरिंग भी करेंगे। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश चैनलों का हेड जेपी दीवान को बनाया गया है। अम्मार अल्वी को क्रिएटिव हेड का दायित्व दिया गया है। अम्मार ग्राफिक्स, प्रोमोज और एंकर स्टाइलिंग समेत समस्त क्रिएटिव काम को हेड करेंगे। नंदिता कुमार को एड शिड्यूलिंग, बिलिंग, कामर्सियल ट्रैफिक और टैम एनालिसिस का काम सौंपा गया है। मेल के मुताबिक विवेक बक्शी प्रोडक्शन का काम देखेंगे।

विवेक के इस काम के दायरे में कैमरा, एडिटिंग, पीसीआर-एमसीआर, फ्लोर मैनेजमेंट और प्रोग्रामिंग हैं। अखलाक अहमद मध्य प्रदेश और राजस्थान के रीजनल चैनलों के हेड बनाए गए हैं। सर्वेश तिवारी टिकर, कापी, पैकेजिंग और स्पेशल न्यूज शोज के हेड के रूप में काम देखेंगे। राहुल ठगेले को न्यूज और नान न्यूज प्रोग्रामिंग का प्रभार सौंपा गया है। अजय कुमार नेशनल इनपुट हेड के रूप में काम करेंगे। कल्याण कुमार को नाइट न्यूज रूम एडिटर बनाया गया है। विनीत अग्रवाल आईटी से जुड़े सभी कामों के लिए जवाबदेह होंगे तो नीरज तिवारी ब्राडकास्ट का काम देखेंगे।

अब तक एसाइनमेंट डेस्क पर काम कर रहे सचिन सिंह को रिपोर्टिंग टीम में भेज दिया गया है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल चैनल में काम कर रहे हितेंद्र शर्मा और रिपोर्टिंग की नीशू चौधरी को एसाइनमेंट डेस्क पर काम करने को कहा गया है। ये सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इन बदलावों के बाबत जब वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि चैनल को सही दिशा में ले जाने के लिए हर आदमी को उसकी कोर स्ट्रेंथ के आधार पर दायित्व सौंपा गया है। चैनल को तेवर प्रदान करने और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जो भी प्रयोग संभव हैं, उसे किया जा रहा है और इसके पाजिटिव नतीजे देखने को मिल रहे हैं। वीओआई आने वाले दिनों में देश के प्रमुख चैनलों में शुमार होगा और ऐसा यही टीम नए सकारात्मक माहौल के चलते करेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...