Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

झारखंड से सन्मार्ग का प्रकाशन शुरू, कई लोग जुड़े

[caption id="attachment_14916" align="alignleft"]ज्ञानवर्द्धनज्ञानवर्द्धन[/caption]कोलकाता बेस्ड हिंदी दैनिक सन्मार्ग का झारखंड में प्रकाशन पिछले महीने 16 अप्रैल से शुरू हो गया है लेकिन विधिवत लांचिंग अगले महीने की जाएगी। एचटी ग्रुप से जुड़े रहे आलोक सिंह ने दैनिक सन्मार्ग, झारखंड के चीफ जनरल मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया है। आलोक मीडिया के फील्ड में करीब 25 वर्षों से जुड़े हुए हैं। गौरीशंकर सिंह ने जनरल मैनेजर के रूप में इस अखबार के साथ नई पारी शुरू की है। वे इससे पहले देवघर से निकलने वाले ‘इंडियन पंच’ के मैनेजर थे। अखबार के संपादक ज्ञानवर्द्धन मिश्रा हैं जो इससे पहले दैनिक हिंदुस्तान, रांची के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे। 

ज्ञानवर्द्धनकोलकाता बेस्ड हिंदी दैनिक सन्मार्ग का झारखंड में प्रकाशन पिछले महीने 16 अप्रैल से शुरू हो गया है लेकिन विधिवत लांचिंग अगले महीने की जाएगी। एचटी ग्रुप से जुड़े रहे आलोक सिंह ने दैनिक सन्मार्ग, झारखंड के चीफ जनरल मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया है। आलोक मीडिया के फील्ड में करीब 25 वर्षों से जुड़े हुए हैं। गौरीशंकर सिंह ने जनरल मैनेजर के रूप में इस अखबार के साथ नई पारी शुरू की है। वे इससे पहले देवघर से निकलने वाले ‘इंडियन पंच’ के मैनेजर थे। अखबार के संपादक ज्ञानवर्द्धन मिश्रा हैं जो इससे पहले दैनिक हिंदुस्तान, रांची के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे। 

शिबू सोरेन के प्रेस एडवाइजर रहे शफीक अंसारी ने इस अखबार में सीनियर रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है। शफीक दैनिक हिंदुस्तान, रांची में भी काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण, रांची से इस्तीफा देकर सुनील पांडेय और योगेंद्र प्रताप गुप्ता ने भी सन्मार्ग का दामन थामा है। इसी तरह दैनिक जागरण के पंकज मिश्रा भी सन्मार्ग से जुड़ गए हैं। उदय कुमार सिंह, अमित कुमार, सुनील सिंह, विकास कुमार, प्रभात कुमार आदि पत्रकारों ने भी सन्मार्ग के साथ नई पारी शुरू कर दी है।

फिलहाल यह अखबार दूसरे जगह छप रहा है इसलिए अभी केवल दो पेज रंगीन हैं और कुल 12 पन्नों का अखबार निकल रहा है। इन 12 पेज में दो पेजों पर बिहार की खबरें, तीन पेजों पर झारखंड (रांची छोड़कर) की खबरें और तीन पेज पर सिर्फ राजधानी रांची की खबरें होती हैं। अभी दो एडिशन निकल रहे हैं। एक डाक एडीशन जो रांची छोड़कर झारखंड के शेष जिलों में भेजा जाता है और दूसरा राजधानी रांची एडिशन।

संपादक ज्ञानवर्द्धन मिश्रा ने भड़ास4मीडिया को बताया कि सन्मार्ग ने झारखंड में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। अगले महीने तक खुद की मशीन लगने के बाद अखबार में पेजों की संख्या और कलर पेजों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। साथ ही अखबार की विधिवत री-लांचिंग भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अखबार में न्यूज एडिटर और डिप्टी न्यूज एडिटर के पदों के लिए उपयुक्त पत्रकारों की तलाश जारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...