Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका समूह में ढेर सारे बदलाव, कई इधर-उधर

:: भुवनेश जैन का नाम अब प्रिंटलाइन में :: इंदौर के आरई का तबादला :: देश के प्रमुख अखबारों में से एक राजस्थान पत्रिका समूह इन दिनों पुनर्गठन व बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि पत्रिका प्रबंधन खुद को ज्यादा प्रोफेशनल, कारपोरेट और अपडेट बनाने के लिए जुट चुका है। पत्रिका ग्रुप को अब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तब्दील कर दिया गया है। जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस समूह के चेयरमैन और निदेशकों गुलाब कोठारी, निहार कोठारीमिलाप कोठारी ने अखबार के रोजाना के कामकाज को ज्यादा विकेंद्रित कर दिया है। अखबार के हित में फैसले लेने के लिए हर विभाग के हेड को अधिकार दिए गए हैं। अखबार के प्रकाशक और मुद्रक रघुनाथ सिंह बनाए गए हैं। भुवनेश जैन पहले भी संपादक हुआ करते थे लेकिन अब उनका नाम संपादक के रूप में प्रिंटलाइन में छपने लगा है। जयपुर संस्करण के संपादकीय प्रभारी का काम हरेन्द्र सिंह बगवाड़ा देख रहे हैं।

एक अन्य सूचना के मुताबिक पत्रिका प्रबंधन ने इंदौर के अपने अखबार के स्थानीय सम्पादक पंकज मुकाती का तबादला कर उन्हें जयपुर आने के लिए कह दिया है। पंकज की जगह इंदौर में काम देखेंगे अरुण चौहान। चौहान अभी तक न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रबंधन मुकाती को प्रमोट करके जयपुर बुला रहा है। उन्हें जयपुर मुख्यालय में पत्रिका के कंटेंट के कई तरह के कार्यों की संयुक्त जिम्मेदारी दी जाएगी।

कुछ अन्य बदलाव भी हुए हैं। पत्रिका टीवी, कोटा के इंचार्ज राजेश कसेरा अब भीलवाड़ा के रेजीडेंट एडिटर होंगे। पत्रिका टीवी, कोटा के प्रभारी का दायित्व अभिषेक सिंघल को सौंपा गया है। अभिषेक जयपुर में पत्रिका के स्टेट डेस्क इंचार्ज हुआ करते थे। पत्रिका के मैगजीन सेक्सन से कुंजेश, सुनील सक्सेना और संगीता शुक्ला को इंदौर भेजा गया है। संतोष गुप्ता को चुरू जिले का ब्यूरो चीफ बनाया गया है। चुरू के ब्यूरो चीफ सुभाष राज अब टोंक जिले के इंचार्ज होंगे। टोंक के इंचार्ज अजय शर्मा को बूंदी रवाना किया गया है। वे बूंदी के ब्यूरो चीफ होंगे।

मीडिया से संबंधित सूचनाएं हम तक पहुंचाएं, [email protected] के जरिए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...