मध्य प्रदेश से कई खबरें हैं। बच्चन बिहारी जो एक्सप्रेस न्यूज, भोपाल के न्यूज एडिटर हुआ करते थे, ने अब नई पारी शुरू की है। उन्होंने ग्वालियर के अखबार दैनिक आचरण में बतौर एडिटर कार्यभार संभाल लिया है। एक अन्य खबर के मुताबिक पीपुल्स ग्रुप के अखबार पीपुल्स समाचार के जबलपुर संस्करण का स्थानीय संपादक राजेश पांडेय को बनाया गया है। अधीर सक्सेना के बारे में खबर है कि वे महामीडिया न्यूज सर्विस के एडिटर पद से मुक्त हो गए हैं। उनकी जगह मधुकर द्विवेदी काम देखने लगे हैं।
राज एक्सप्रेस, भोपाल के संवाददाता अनूप सक्सेना को रिपोर्टिंग के साथ अब अपकंट्री कोआर्डिनेटर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। दैनिक भास्कर, भोपाल को दो पत्रकारों ने बाय बोल दिया है। ये हैं- आदेश प्रताप सिंह भदौरिया और रत्नाकर त्रिपाठी। इन दोनों ने भोपाल में ही पीपुल्स समाचार ज्वाइन किया है।











