दैनिक जागरण, मेरठ से चार पत्रकारों के अमर उजाला, मेरठ में ज्वाइन करने की खबर है। ये सभी जूनियर लेवल पर हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्टिंग टीम के हिस्से राजकुमार सैनी, जनरल डेस्क पर कार्यरत सुभाष चंद, बिजनौर-बुलंदशहर डेस्क पर कार्यरत शशांक शर्मा, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर डेस्क पर कार्यरत मोनिका तोमर और आई-नेक्स्ट में कार्यरत विपिन ने इस्तीफा दे दिया है।
अभी कुछ दिनों पहले ही फोटोग्राफर चीकू ने जागरण छोड़कर उजाला का दामन थामा था। कहा जा रहा है कि अमर उजाला ने इन सभी पत्रकारों की सेलरी में बढ़ोतरी की है और छह महीने बाद प्रमोशन देने का वादा किया है, इसके चलते इन पत्रकारों ने दैनिक जागरण छोड़ा।












Ruchi Thapa
April 21, 2010 at 11:09 am
Hi,
i want to know older news paper (dehradun). give some idea how to find older news related sep n oct, 2009. plz give me favourable responce at your end.
rgds
ruchi