Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सुब्रत राय सहारा के खिलाफ मुंबई में रिपोर्ट दर्ज

सहाराश्री सुब्रत राय सहारासहाराश्री सुब्रत राय सहारा मुंबई में एक मामले में आरोपी बनाए गए हैं। उन पर दलित उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश समेत कई आरोप लगाए गए हैं। ये आरोप लगाए हैं एयर इंडिया के होटल कारपोरेशन आफ इंडिया (एचसीआई) के एक पूर्व कर्मचारी ने। संतूर होटल बिक्री के सात साल पुराने मामले में सहारा समूह के कर्ताधर्ता सुब्रत राय सहारा और अन्य सात के खिलाफ शिकायत किए जाने पर अंधेरी स्थित न्यायालय के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस को मामला दर्ज करने और आरोपों की जांच कर रिपोर्ट 20 जुलाई तक पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए मंडल कमिश्नर ने सहारा समूह के मालिक सुब्रत राय सहारा, बत्रा हास्पिटेलिटी और सहारा हास्पिटेलिटी लिमिटेड के खिलाफ मुंबई के एयरपोर्ट स्टेशन पर मामला दर्ज कर लिया।

कोर्ट में चल रहे संतूर मामले में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाले कर्मचारी का नाम है सुरेंद्र गजभीये। होटल संतूर के पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि होटल कारपोरेशन आफ इंडिया, बत्रा हास्पिटेलिटी और सहारा समूह के अधिकारियों ने उसे जाति के आधार पर अपमानित किया और डराया-धमाकाय था। उस समय मौके पर सुब्रत राय उपस्थित नहीं थे लेकिन सुरेंद्र का आरोप है कि यह सब सुब्रत राय सहारा के ही शह पर किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 15 मार्च 2003 को होटल कारपोरेशन आफ इंडिया के आरसी अग्रवाल, सहारा के विजय कुमार और अन्य लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी थी क्योंकि वह होटल संतूर को सहारा समूह को बेचे जाने के प्रबंधन के निर्णय का विरोध कर रहा था। होटल कारपोरेशन आफ इंडिया के 677 कर्मियों के नेता सुरेंद्र गजभीये का कहना है कि उसे व अन्य कर्मियों को एचसीआई, सहारा और बत्रा प्रबंधन के लोग जबरन वीआरएस लेने के लिए समय-समय पर डराते-धमकाते रहते थे। ज्ञात हो कि होटलकर्मियों ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर कर संतूर बिक्री मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

इस खबर को आप यहां भी पढ़ सकते हैं-

  1. Hotel Centaur deal is back to haunt Sahara boss
  2. Magistrate orders probe against Sahara, others in Centaur case
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...