Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

टेंशन और डिप्रेशन में मीडियाकर्मी ने जान दी

एक और युवा मीडियाकर्मी हमारे बीच नहीं रहा। उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। दैनिक जागरण के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मार्केटिंग एक्जीक्यूटव के पद पर कार्य कर रहे सचिन शर्मा ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों का कहना है कि सचिन ने पारिवारिक विवाद के चलते पैदा तनाव और अवसाद के कारण जान दी है। बताया जा रहा है कि सात महीने पहले सचिन की शादी हुई थी। शादी के बाद ही पत्नी से किसी बात पर अनबन शुरू हो गई।

नाराज पत्नी पिछले तीन महीने से अपने मायके में रह रही है। सचिन ने अकेलापन दूर करने के लिए शराब का साथ पकड़ लिया और इन दिनों जमकर पीने लगे थे। सहारनपुर की गिल कालोनी के निवासी सचिन अपने मां-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में अब मां-पिता के अलावा सचिन की बहन बची हैं। 27 वर्षीय सचिन की आत्महत्या से मां और पिता बेहद सदमे में हैं। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूत्रों का कहना है कि आत्महत्या के पहले सचिन ने जमकर शराब पी। टेंशन और डिप्रेशन की चरम अवस्था में सचिन ने आत्महत्या करने का इरादा किया और पंखे में चादर बांधकर उससे लटक गए।

सचिन दैनिक जागरण के साथ पिछले पांच वर्षों से जुड़े हुए थे। वे चार वर्ष तक कमीशन के आधार पर विज्ञापन विभाग से जुड़े रहे। पिछले एक साल से वे दैनिक जागरण के स्थायी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि दैनिक जागरण में सचिन के जान देने से संबंधित खबर प्रकाशित नहीं हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...