दैनिक हिंदुस्तान के कई विकेट नई दुनिया ने गिराए हैं। नई दिल्ली में जल्द लांच होने वाले नई दुनिया के लिए इन दिनों भर्तियां चल रही हैं और रोजाना एक दो लोगों का अप्वायंटमेंट हो रहा है। फिलहाल जो ताजी सूची भड़ास4मीडिया को मिली है उसके मुताबिक दैनिक हिंदुस्तान से पांच, नवभारत टाइम्स और पंजाब केसरी से एक-एक पत्रकार ने नई दुनिया से नियुक्ति पत्र हासिल कर लिया है। इन लोगों के नाम और पद इस प्रकार हैं….
रवि अरोड़ा हिंदुस्तान, गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ (प्रिंसिपल करेस्पांडेंट) हुआ करते हैं। इन्होंने अब नई दुनिया में बतौर ज्वाइंट रीजनल एडीटर ज्वाइन किया है। रवि मूलतः गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं और पिछले 13 वर्षों से दैनिक हिंदुस्तान के साथ हैं। वे नई दुनिया के गाजियाबाद और नोएडा के लिए निकलने वाले संस्करण के हेड होंगे।
अजय पांडेय ने दैनिक हिंदुस्तान छोड़कर नई दुनिया में बतौर सीनियर रिपोर्टर ज्वाइन किया है।
अवनीश चौधरी ने हिंदुस्तान को बाय बाय कह नई दुनिया में बतौर स्टाफ रिपोर्टर नई पारी शुरू कर रहे हैं।
इसी तरह विनय ठाकुर भी हिंदुस्तान को टाटा बोलकर नई दुनिया में बतौर स्टाफ रिपोर्टर अपनी सेवाएं देने को तैयार हो चुके हैं।
सतेंद्र कुमार त्रिपाठी हिंदुस्तान से नई दुनिया में सीनियर रिपोर्टर के पद पर आए हैं।
पंजाब केसरी के क्राइम रिपोर्टर गजेंद्र चौहान के नई दुनिया में सीनियर रिपोर्टर के पद पर ज्वाइन करने की सूचना है।
इससे पहले नवभारत टाइम्स के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट धनंजय नई दुनिया में बतौर एडीटर- हेल्थ पद पर ज्वाइन कर चुके हैं।
दैनिक हिंदुस्तान के अनूप भटनागर एडीटर- लीगल अफेयर्स के पद पर पहले ही ज्वाइऩ कर चुके हैं।











