एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन ने विवेक दयाल मेमोरियल स्कॉलरशिप की घोषणा की है. संस्थान ने इस छात्रवृत्ति को उन छात्रों के लिए शुरू किया है जो मॉस कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. छात्रवृत्ति में 5 चुने गए छात्रों को 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.
योग्यताएं : भारतीय नागरिक हो : 15 जुलाई 2009 को उसकी उम्र 26 वर्ष से अधिक न हो : शैक्षणिक ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा हो : परिवार की वार्षिक आय 1,50,000 से अधिक न हो : जिस कोर्स में एडमिशन लेना है, उसकी वांछित योग्यता पूर्ण करता हो.
गाइडलाइन : स्कॉलरशिप का आवेदन फॉर्म एडिटवर्क्स के रिसेप्शन काउंटर से प्राप्त हो सकता है : आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2009 है : लिखित परीक्षा 27 जून 2009 को होगी.
प्रक्रिया : लिखित परीक्षा में सफल आवेदकों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जायेगा : इनमें से 5 चुने गए छात्रों को 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.
अधिक जानकारी के लिए www.vivekdayal.org पर लॉग इन करें या एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन से संपर्क करें.
पता है- एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन, C-56/12,
Sector – 62, NOIDA.
Phone 0120-2404073, 9899169001
विवेक दयाल के बारे में : विवेक दयाल “एमफसिस” में कारपोरेट कम्युनिकेशन के एशिया पैसिफिक हेड थे. उनका काम के प्रति समर्पण एक ऐसी योग्यता थी जो दुर्लभ ही पायी जाती है, यही समर्पण और काम के प्रति लगन उनके जीवन का सबसे बड़ा आधार थी। मानव के प्रति उनके दिल में हमेशा करुण वेदना रही, और मानब विकास में वे हमेशा आगे रहते थे। उनका इस धरती पर रहना हालांकि काफी संक्षिप्त रहा लेकिन वो उपयोगी और असरदार रहा।
विवेक दयाल, एक दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, एक कुशल पेशेवर और जीवंत आत्मा थे। उत्साह, समर्पण और दूरदृष्टि के मू्र्तरूप स्व श्री विवेक दयाल ने जीवन के कई आयामों को समझने में प्रोत्साहन दिया, उन्हीं के दर्शन का नतीजा है कि हम यह समझने के काबिल हो सके, कि जीवन की क्या वजह है और वजहों में जीवन कैसे तलाशा जाता है। एक एम.बी.ए के तौर पर उन्होंने प्रबंधन के नए आयामों से परिचय किया और अपने जीवन के कठिन दौर में भी संस्थान को सेवा प्रदान करते रहे। वह हमेशा एक प्रेरणा के रूप में हमारे साथ रहेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत का काम करते रहेंगे।
एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन ने, ऐसे छात्र जो प्रतिभाशाली तो हैं मगर आर्थिक परेशानी की वजह से अपने करियर को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं, के लिए विवेक दयाल स्मृति छात्रवृ्त्ति की शुरूआत की है। संसथान ने इस छात्रवृत्ति को उन छात्रों के लिए शुरू किया है जो मॉस कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. छात्रवृत्ति में 5 चुने गए छात्रों को 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.
एडिटवर्क्स स्कूल आफ मास कम्यूनिकेशन की तरफ से जारी











