Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

निशांत शर्मा हरिभूमि, जबलपुर के स्थानीय संपादक बने

विनय चतुर्वेदी  अरविंद पांडेय  अतुल मिश्रा  को भी शुभकामनाएं
प्रिंट मीडिया से कई खबरें हैं। शुरुआत जबलपुर से। वरिष्ठ पत्रकार निशांत शर्मा ने हरिभूमि, जबलपुर के स्थानीय संपादक का पद संभाला है। वे जबलपुर में सांध्यकालीन दैनिक यश भारत में संपादक थे। उन्होंने इस सांध्य दैनिक की लांचिंग में बड़ी भूमिका निभाई है। वे इससे पहले देशबंधु में जबलपुर व सतना में संपादक पद पर रह चुके हैं। इसी तरह नवभारत जबलपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा में बतौर संपादक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अब चलते हैं रांची, कानपुर और भोपाल।

रांची में प्रभात खबर में कार्यरत विनय चतुर्वेदी ने फिर से दैनिक जागरण, रांची के साथ पारी शुरू कर दी है। वे वर्ष 2005 में दैनिक जागरण से नाता तोड़कर प्रभात खबर आए थे। उन्होंने दैनिक जागरण, रांची में अपनी पारी की शुरुआत तत्कालीन संपादकीय प्रभारी ज्ञानेश्वर के साथ की थी।
कानपुर से भी एक सूचना है। यहां दैनिक हिंदुस्तान में कार्यरत अरविंद पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी की शुरुआत हैदराबाद में की है। वहां उन्होंने ईटीवी में बतौर कापी एडीटर व रिपोर्टर ज्वाइन किया है।
भोपाल में पत्रिका में तीन महीने पहले से सेवाएं दे रहे अतुल मिश्रा के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने इस संस्थान को बाय बाय कह दिया है। उनका चयन एक सरकारी नौकरी में हो गया है। अतुल को कच्ची से पक्की नौकरी के लिए बधाई।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...