Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी न्यूज के दिन फिरे, एनडीटीवी नंबर चार पर

सप्ताह 24वां, 7 जून से 13 जून 2009 तक : इस हफ्ते फिर हिंदी न्यूज चैनलों में उछल कूद मची है। जी न्यूज और आईबीएन7 के रिकार्ड पतन से एनडीटीवी इंडिया को बिन मांगी मुराद मिल गई है और वह चौथे नंबर का न्यूज चैनल बन गया है। जी न्यूज पूरे 1.6 अंक नीचे गिरा है तो आईबीएन7 को पिछले हफ्ते के मुकाबले 1.8 अंक कम मिले हैं। टीआरपी की दुनिया में कभी सरताज रहा जी न्यूज को अब आईबीएन7 के साथ बराबर मार्केट शेयर (7.7) होने के चलते पांचवीं पोजीशन की कुर्सी को संयुक्त रूप से शेयर करना पड़ रहा है।

इस बार ऐतिहासिक तरक्की डीडी न्यूज ने की है। टैम वालों की कृपा दृष्टि बहुत दिनों बाद डीडी न्यूज पर हुई है। तभी तो इस चैनल को दो पायदान छलांग लगाते हुए तेज और समय से आगे कर दिया गया है। डीडी न्यूज ने इस हफ्ते पूरे 1.4 अंक गेन करके मार्केट शेयर 5.3 कर लिया है। इस हफ्ते का सितारा डीडी न्यूज ही है जिसने सर्वाधिक अंक गेन किए हैं। सबसे बड़ा लूजर आईबीएन7 रहा।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 18.3 (गिरा 0.4), इंडिया टीवी- 17.7 (चढ़ा 0.9), स्टार न्यूज- 15.6 (चढ़ा 0.7), एनडीटीवी इंडिया- 8.3 (गिरा 0.1), जी न्यूज- 7.7 (गिरा 1.6),  आईबीएन7- 7.7 (गिरा 1.8), न्यूज24 – 5.4 (चढ़ा 0.2), डीडी न्यूज- 5.3 (चढ़ा 1.4), तेज- 4.9 (चढ़ा 0.2), समय- 3.6 (चढ़ा 0.2), लाइव इंडिया- 1.9 (चढ़ा 0.1), इंडिया न्यूज- 1.5 (गिरा 0.18), सीएनईबी- 0.9 (चढ़ा 0.2), वायस आफ इंडिया- 0.8 (चढ़ा 0.2), जन संदेश- 0.5 (चढ़ा 0.1)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 24वां, 7 जून से 13 जून 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...