भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए सूचित किया गया है कि सकाल समूह दिल्ली से जल्द ही अंग्रेजी और हिंदी का अखबार शुरू करने जा रहा है। सकाल महाराष्ट्र का जाना-माना समाचार पत्र समूह है। चर्चा यह भी है कि सकाल समूह साम, दाम, दण्ड और भेद नाम से चार समाचार चैनल भी शुरू करने जा रहा है। यह चैनल अपने नाम के मुताबिक विषय केन्द्रित होंगे।
दूसरी चर्चा जयपुर से है। सूचना है कि वहां राज एक्सप्रेस जल्द ही अपना चैनल लांच करने वाला है जिसके प्रमुख अनिल लोढ़ा होंगे।
भड़ास4मीडिया को मिली सूचना के अनुसार राज एक्सप्रेस जल्द ही जयपुर में अपना चैनल लांच करने वाला है। यह भास्कर के केबल नेटवर्क की तरह ही होगा। इसका नया आफिस सन्नी टावर गुर्जर की थड़ी मानसरोवर है। इस चैनल के प्रमुख बीटीवी छोड़कर गए वरिष्ठ पत्रकार अनिल लोढ़ा होंगे। बीटीवी के दो रिपोर्टर योगेश शर्मा व संयोग जैन ने इस चैनल को ज्वाइन भी कर लिया है।











