दैनिक जागरण, नोएडा के तीन पत्रकार तीन दिशाओं की तरफ चल पड़े हैं। डिप्टी न्यूज एडीटर मानवर्धन कंठ ने कई वर्षों की पारी के बाद दैनिक जागरण को अलविदा कह दिया है। वे दैनिक जागरण, नोएडा में फीचर डेस्क का काम देख रहे थे। इसके अलावा वे समय-समय पर कई तरह की बड़ी जिम्मेदारियों को निभाया करते थे। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में रहे मानवर्धन अब नई पारी आनलाइन माध्यम के साथ शुरू करेंगे। वे टाइम्स आफ इंडिया की वेबसाइट में जा रहे हैं।
दैनिक जागरण, नोएडा से ही विजय रावत और राजेश रतूड़ी ने भी इस संस्थान को बाय बोल दिया है।
दैनिक जागरण, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत विजय रावत ने इस्तीफा दे दिया है। वे सीएनबीसी आवाज न्यूज चैनल ज्वाइन करेंगे। इसी अखबार के जनरल डेस्क से विजय रतूड़ी ने इस्तीफा दे दिया है। उनके बारे में बताया जाता है कि वे साधना के न्यूज चैनल को ज्वाइऩ करेंगे।
इन तीनों बंधुओं को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।











