Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रिका के जयपुर आफिस में आग, मीडियाकर्मी पिटे

कवरेज से भड़के पत्रिकाकर्मियों ने धावा बोला : राजस्थान पत्रिका के जयपुर स्थित आफिस में आज सुबह आग लगने से कोहराम मच गया। घटना सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब है। जयपुर में राजस्थान पत्रिका के दो आफिस है। एक परंपरागत रूप से मुख्यालय केसरगढ़ में है। दूसरा मुख्यालय डेवलप हो रहा है झालना डुंगरी में। झालना डुंगरी में सरकुलेशन, एकाउंट, सिटी रिपोर्टिंग टीम व प्रिंटिंग के लोग बैठते हैं। यहां अखबार की छपाई भी होती है। बताते हैं कि शार्ट सर्किट के कारण आग की चिंगारी ने जमीन पर पड़े प्रिंटिंग से संबंधित केमिकल को पकड़ लिया। केमिकल में लगी आग ने दाएं-बाएं रखे अखबारी कागज को चपेट में ले लिया।

इसके बाद कागजों के धुएं उपर के फ्लोर पर पहुंचने लगे जहां विभिन्न विभागों के लोग बैठते हैं। यह धुआं थोड़ी ही देर में उपर के आफिसों में भर गया और लोगों के दम घुटने लगे। बदहवासी की स्थिति में कुछ लोग खिड़कियां तोड़ पत्रिका टीवी के केबल और रस्सी आदि को पकड़कर नीचे उतरे और कुछ लोग तो सीधे नीचे कूद पड़े। कई लोगों को चोट आई है। कई लोगों के शरीर में कई फ्रैक्चर भी हुए हैं।

आग लगने की सूचना पाकर दूसरे मीडिया संस्थानों के लोग कवर करने के लिए पत्रिका के झालना डुंगरी स्थित आफिस पहुंचे। फोटोग्राफरों और कैमरापर्सन्स आग के दृश्य को शूट करने लगे। यह देख पत्रिका के कई कर्मियों को ताव आ गया और आग को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों पर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वालों में पत्रिका के सरकुलेशन और एकाउंट विभाग के लोग थे। मारपीट की इस अप्रत्याशित घटना से आग को कवर कर रहे दूसरे मीडिया संस्थानों के मीडियाकर्मी अवाक रह गए।

जो लोग पत्रिका कर्मियों की पिटाई के शिकार हुए हैं उनमें वीओआई के प्रकाश, भास्कर टीवी के रुपेश, आज तक के शरद और मोहनलाल आदि प्रमुख हैं। भास्कर टीवी के रुपेश के बारे में बताया जा रहा है कि वे पत्रिका कर्मियों की पिटाई से इतने आहत हुए कि पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो वो फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आगे जान देने के लिए लेट गए। सूत्रों का कहना है कि पत्रिका कर्मियों ने दूसरे मीडिया संस्थानों के फोटोग्राफरों व कैमरापर्सन्स के कैमरे आदि ले लिए व आग कवरेज के दृश्य को डिलीट कर दिया। बाद में ये कैमरे लौटा दिए गए।

बताया जा रहा है कि पत्रिका प्रबंधन अपने कर्मियों की इस हरकत से बेहद खफा है और दूसरे मीडिया हाउसों के कर्मियों पर हमला करने वालों की शिनाख्त कर उन्हें दंडित करने की कार्यवाही में जुटा हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...