Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला का बुलंदशहर आफिस जलकर राख

वेस्ट यूपी में स्थित बुलंदशहर जिले का अमर उजाला का आफिस आग में जलकर खाक हो चुका है। पिछले दिनों शार्ट सर्किट से आग की वारदात हुई और देखते ही देखते आफिस के सभी कंप्यूटर और सामान खाक हो गए। ज्ञात हो कि बुलंदशहर में सभी मीडिया हाउसों के आफिस ब्रह्मपुत्र कांप्लेक्स में है। इस कांप्लेक्स में आग की यह तीसरी घटना हुई है। इससे पहले एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट भी जलकर राख हो चुका है। आग लगने की वजह यहां के बिजली के जर्जर तार, गर्मी और ओवरलोड बताया जा रहा है लेकिन धर्म भीरू लोगों का कहना है कि यह कांप्लेक्स जहां बना है, वहां पहले कब्रिस्तान था।

इस कब्रिस्तान पर बिल्डरों ने कब्जा कर कांप्लेक्स बनाया और दुकानों को किराये पर उठा दिया। इन लोगों का कहना है कि रुहानी ताकतें हर साल कुछ न कुछ नुकसान करती हैं। इस अवधारणा पर जिले की मीडिया के भी कई लोग भरोसा करते हैं। पर इसे सिर्फ अंधविश्वास ही कहा जाना चाहिए क्योंकि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। बताया जा रहा है कि अमर उजाला के इस ब्यूरो आफिस में छह कंप्यूटर, 15 कुर्सियां, कागजात, डेकोरेशन, पंखे आदि जलकर नष्ट हो गए। अमर उजाला प्रबंधन के लोगों ने आग की इस घटना के बाद जिले का दौरा कर मौका मुआयना किया। अमर उजाला प्रबंधन बुलंदशहर ब्यूरो को फिर से बहाल करने की कोशिश में लगा हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...