Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी की जय-जय, अब आज तक की दुर्गति

सप्ताह 25वां, 14 जून से 20 जून 2009 तक : टैम वालों की महिमा अपरंपार है। जाने कब किसको धूल चटा दें और कब किसको फिर से सिर पर बिठा लें, किसी आम पत्रकार को कुछ नहीं अंदाजा हो पाता। अब देखिए न, पिछले कई हफ्तों से जी न्यूज की दुर्गति करने के बाद दो हफ्तों से टैम वालों ने जी न्यूज का उद्धार करना शुरू कर दिया है और इस हफ्ते पूरा मोक्ष दे दिया। इसे फिर से चौथे नंबर की कुर्सी पर लाकर बिठा दिया। आपको भी अंदाजा हो ही गया होगा कि टैम वाले गिराते इसलिए हैं ताकि फिर चढ़ा सकें और चढ़ाते इसलिए हैं ताकि फिर गिरा सकें। इस हफ्ते जो नया खेल किया है टैम ने, वह है आज तक को नीचे गिराने का। आज तक वालों की दुर्गति शुरू कर दी है। अगर कुछ हफ्तों में इंडिया टीवी नंबर वन बन जाए तो चौंकिएगा नहीं क्योंकि टैम वाले ये सब न करें तो फिर इनकी दुकान कैसे चले? इस हफ्ते आज तक के पूरे 0.9 अंक घटाकर इस न्यूज चैनल का मार्केट शेयर 17.5 फीसदी कर दिया है। टैम वाले इंडिया टीवी की रेटिंग इस हफ्ते कम न करते तो इंडिया टीवी इसी हफ्ते नंबर वन बन गया होता लेकिन टैम वाले इतने कच्चे खिलाड़ी नहीं।

जान-परान-सांस, सब अंटका के रखते हैं ताकि इंटरटेनमेंट फुल हो। इंडिया टीवी को पूरे 0.6 प्वाइंट गिरा दिया है। अब आज तक व इंडिया टीवी के बीच मात्र 0.3 अंक का फासला रह गया है। इन दोनों न्यूज चैनलों के लोग टीआरपी के लिए जमकर मेहनत रहे हैं ताकि वे अपनी आन-बान-शान बचा-दिखा सकें। एनडीटीवी इंडिया की रेटिंग ठीक चल रही है। पांचवें नंबर का चैनल बन गया है एनडीटीवी इंडिया। खबर है कि एनडीटीवी वालों ने काफी माल मार्केट में फेंका है। डिस्ट्रीव्यूशन पर खर्च करने का असर दिख रहा है। आईबीएन7 को पीछे कर पांचवें नंबर का चैनल एनडीटीवी का बनना इस ग्रुप के लिए खुशी की खबर तो है लेकिन आईबीएन7 के लिए टेंशन की बात है। यह टेंशन यहां के काम करने वालों को और जमकर काम करने को ‘प्रेरित’ करेगा। न्यूज 24 मध्य क्रम का नेता बना हुआ है लेकिन बहुत काम फासले के साथ। न्यूज 24 के ठीक नीचे सहारा का समय है। सुनने में आ रहा है कि सहारा वालों ने भी डिस्ट्रीव्यूशन ठीक करने की कवायद शुरू कर दी है और मार्केट के तंत्र को अनुकूल बनाने के लिए माल फेंकना शुरू कर दिया है। संभव है, इसका फायदा इसे अगले हफ्तों में मिले। निचले पायदान के लाइव इंडिया और इंडिया न्यूज, दोनों ने थोड़ी-थोड़ी बाजारू आक्सीजन की मात्रा और बढ़ाते हुए टीआरपी सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। टैम के कब्जे में पर्ल ग्रुप का चैनल पी7 भी आ गया है। एक प्रतिशत से कम मार्केट शेयर वालो न्यूज चैनलों में अब चार चैनल हो गए हैं- सीएनईबी, वीओआई, पी7 न्यूज और जनसंदेश। 

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 17.5 (गिरा 0.9), इंडिया टीवी- 17.2 (गिरा 0.6), स्टार न्यूज- 15.3 (गिरा 0.4), जी न्यूज- 9.5 (चढ़ा 1.8),  एनडीटीवी इंडिया- 9.1 (चढ़ा 0.7),  आईबीएन7- 8.3 (चढ़ा 0.5), न्यूज24 – 4.8 (गिरा 0.6), समय- 4.4 (चढ़ा 0.8), तेज- 4.4 (गिरा 0.5), डीडी न्यूज- 4.0 (गिरा 1.3), लाइव इंडिया- 2.2 (चढ़ा 0.3), इंडिया न्यूज- 1.8 (चढ़ा 0.29)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 25वां, 14 जून से 20 जून 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...