Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बदसलूकी से नाराज पत्रकार धरने पर बैठे

पंजाब के जालंधर में आज सरकारी कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इससे खफा पत्रकार धरने पर बैठ गए हैं। जानकारी के अनुसार विभिन्न अखबारों से जुड़े फोटोग्राफर कवरेज के लिए एक सरकारी आफिस के गेट पर पहुंचे थे। ये फोटोग्राफर नई ड्यूटी टाइमिंग के पहले दिन सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति की खबर के लिए तस्वीर लेने गए थे। ज्ञात हो कि पंजाब सरकार ने बिजली बचाने के लिए सरकारी आफिसों का समय सुबह साढ़े सात से डेढ़ बजे कर दिया है। पहले यह नौ से पांच हुआ करता था। नए ड्यूटी टाइम में सरकार ने लंच की व्यवस्था खत्म कर दी है। नया टाइम टेबल आज से लागू हुआ है।

सुबह साढ़े सात बजे के करीब फोटोग्राफर पंजाब सरकार के एक सरकारी आफिस पहुंचे और गेट पर आने वाले कर्मियों की तस्वीर लेने लगे। जो लोग देर से आए, वे तस्वीर लेने का विरोध करने लगे। फोटोग्राफर नहीं माने तो ये सरकारी कर्मचारी गुट बनाकर फोटोग्राफरों से भिड़ गए। कई फोटोग्राफरों के कैमरे छीन लिए गए और उनसे धक्कामुक्की की गई। झगड़े की खबर सुन प्रिंट के कई पत्रकार मौके पर पहुंचे। बवाल बढ़ने के बाद प्रेस क्लब ने बीएमसी चौक पर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान उत्तेजित मीडियाकर्मियों ने एक सरकारी गाड़ी को निशाना बनाया और शीशे तोड़ डाले।

खबर लिखे जाने तक मीडियाकर्मी बदतमीजी करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए थे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...