Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज तक की इज्जत उतार कर मानेंगे टैम वाले!

सप्ताह 26वां, 21 जून से 27 जून 2009 तक :  पिछले हफ्ते बताया था न कि टैम वाले अब आज तक के पीछे पड़ गए हैं और इसकी दुर्गति करने पर आमादा हैं। इस हफ्ते आज तक और इंडिया टीवी के बीच का फासला बेहद कर दिया गया है। आज तक का मार्केट शेयर 17.4 रह गया है तो इंडिया टीवी उससे बस कुछ प्वाइंट कम 17.1 पर टिका हुआ है। अगर प्वाइंट हटा दें तो आज तक और इंडिया टीवी बराबर हो गए हैं लेकिन अगर प्वाइंट काउंड करें तो आज तक 0.3 से मामूली बढ़त बनाए हुए है। अगले हफ्ते से संभव है टैम वाले फिर आज तक को चढ़ाना शुरू कर दें और इंडिया टीवी को घटना। या ये भी संभव है कि एकाध हफ्तों के लिए इंडिया टीवी को नंबर वन बनाने के बाद आज तक को फिर सरताज बना दें। यह रैट रेस अगर टैम वाले न कराएं तो उनका नाम क्यों जिंदा रहे!

जी न्यूज को कई हफ्तों तक पटकने के बाद पिछले कई हफ्तों से टैम वाले जी न्यूज जिंदाबाद कर रहे हैं। इस हफ्ते भी जी न्यूज को 0.5 का बढ़त दिलाकर मार्केट शेयर 10 बोले तो दहाई में कर दिया और अब जी न्यूज वालों की सांस सामान्य हो गई होगी। एनडीटीवी इंडिया 9.1 पर बना हुआ है, न एक प्वाइंट उपर, न नीचे, बिलकुल पिछले हफ्ते जैसा। आईबीएन7 और न्यूज24 को फायदा हुआ है। दोनों ने क्रमशः 0.4 और 0.6 की बढ़त हासिल कर टीआरपी लिस्ट में खुद को और मजबूत किया है। इस हफ्ते एक नई खबर है सीएनईबी का पूरे 1 अंक पाना जाना। लाइव इंडिया और इंडिया न्यूज जो दो अंक से कम पर हैं, के लिए सीएनईबी बड़ा खतरा बन चुका है और संभव है कि अगले कुछ हफ्तों में सीएनईबी इन दोनों चैनलों को मात दे दे।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 17.4 (गिरा 0.1), इंडिया टीवी- 17.1 (गिरा 0.1), स्टार न्यूज- 14.6 (गिरा 0.4), जी न्यूज- 10 (चढ़ा 0.5),  एनडीटीवी इंडिया- 9.1 (यथावत),  आईबीएन7- 8.6 (चढ़ा 0.4), न्यूज24 – 5.4 (चढ़ा 0.6), समय- 4.9 (चढ़ा 0.4), तेज- 3.8 (गिरा 0.6), डीडी न्यूज- 3.8 (गिरा 0.2), लाइव इंडिया- 1.8 (गिरा 0.23),  इंडिया न्यूज- 1.6 (चढ़ा 0.2), सीएनईबी- 1.0 (चढ़ा 0.2)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 26वां, 21 जून से 27 जून 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...