दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ के चीफ सब एडिटर विनय मिश्रा को प्रमोशन देकर दिल्ली भेज दिया गया है। विनय अब डिप्टी न्यूज एडिटर बना दिए गए हैं। वे दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली में बिजनेस डेस्क का काम संभालेंगे। इसी तरह दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ के आलोक उपाध्याय, आलोक पराड़कर और टीएन मिश्रा को प्रमोट करके सीनियर रिपोर्टर बना दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रमोशन की बयार में स्ट्रिंगर्स खुद की उपेक्षा से बेहद आहत हैं।
दैनिक भास्कर, दिल्ली के स्थानीय ब्यूरो की रिपोर्टर संगीता बनर्जी का तबादला दैनिक भास्कर, फरीदाबाद के लिए कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि तबादला से नाखुश संगीता फिलहाल अवकाश पर चली गई हैं। संगीता दिल्ली होईकोर्ट व अन्य बीट कवर करती थीं।
डीएलए, मेरठ के यूनिट मैनेजर जेपी तिवारी के इस्तीफा देने की खबर है। वे कहां जा रहे हैं यह पता नहीं चल पाया है। जेपी तिवारी यूनिट मैनेजर के साथ-साथ विज्ञापन विभाग के भी हेड थे। अब सरकुलेशन प्रभारी भंवर सिंह को विज्ञापन और यूनिट मैनेजर का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।











