Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजीव बने स्टेट हेड, अभिजीत लुधियाना के आरई

राजीव सिंहदैनिक भास्कर, पंजाब के कई संपादक इधर-उधर हुए हैं। लुधियाना संस्करण के स्थानीय संपादक राजीव सिंह को प्रमोट करके अब स्टेट हेड बना दिया गया है। वे छत्तीसगढ़ राज्य का जिम्मा संभालेंगे। यह पता नहीं चल पाया है कि छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड के रूप में अभी तक काम देख रहे रतनमणि लाल का क्या हुआ। राजीव सिंह के नेतृत्व में ही दैनिक भास्कर के लुधियाना संस्करण को लांच किया गया था। राजीव और उनकी टीम ने लुधियाना में अखबार को जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने इसी वजह से राजीव को प्रोन्नति दी है।

राजीव दैनिक भास्कर से पहले अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। दैनिक भास्कर, पानीपत के स्थानीय संपादक अभिजीत मिश्रा लुधियाना संस्करण के नए आरई बन गए हैं। उन्होंने लुधियाना जाकर कामकाज संभाल लिया है। अभिजीत की जगह पानीपत के नए स्थानीय संपादक बने हैं ओम गौड़। ओम गौड़ को राजस्थान से भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि भड़ास4मीडिया पर दैनिक भास्कर, पंजाब में होने वाले तबादलों को लेकर एक खबर पहले प्रकाशित हो चुकी है जिसमें संपादकों को इधर-उधर किए जाने की संभावना व्यक्त की गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...